प्रदेश रूचि

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समाप्ति के साथ कई यादगार तस्वीरें आई सामने ..105 साल की बुजुर्ग महिला नें किया मतदान ..तो प्रशासन की पहल और युवा मतदाता भी बने आकर्षण का केंद्रतीसरे और अंतिम चरण के मतदान को लेकर मतदानदलों को किया गया रवाना….मतदान दल को मिठाई खिलाकर तथा पुष्प भेंटकर दिए शुभकामनाएंस्वच्छता दीदीयो के लिए खुला राहत और सौगातों का पिटारा..अब मिलेगी छुट्टियों के साथ ये सुविधाएंकक्षा 4 की छात्रा ने स्कूल के वासरूम का फ्लश बटन दबाते ही हुआ विस्फोट..घटना में स्कूली छात्रा हुई घायल…इस स्कूल का मामलानवनिर्वाचित नपाध्यक्ष से मिले खिलाड़ी.. ऐतिहासिक जीत पर दिए बधाई, नपाध्यक्ष के सामने रखे ये समस्या..तो नपाध्यक्ष ने भी खिलाड़ियों को किए आश्वस्त और बोले…


बालोद नगर पालिका चुनाव..पार्षद पद को लेकर कुछ वार्डो में त्रिकोणीय मुकाबला..तो अध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर

बालोद।बालोद नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद पद के चुनाव को लेकर वार्डो में माहौल पूरी तरह गरमा गया है। प्रत्यासी सुबह से ही वार्डो में जाकर मतदाताओं से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है।नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और काग्रेस में सीधा मुकाबला है। वहीं नगर के अधिकतर वार्डो में त्रिकोणीय मुकाबला होने के कारण चुनाव दिलचस्प हो गया हैं। कई वार्डो में निर्दलीय चुनाव लड़ने से दोनों पार्टियों के समीकरण को बिगाड़ कर रख दिया हैं। कुल 20 वार्डों में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच संघर्ष चल रहा है। अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है, लेकिन बागी उम्मीदवार समीकरण बिगाड़ सकते हैं।

वार्डों में कड़ा मुकाबला, निर्दलीयों का दबदबा

नगर पालिका के 20 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार भी मजबूती से चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। कई वार्डों में पार्षदों की टिकट कटने के कारण बागी उम्मीदवारों ने निर्दलीय रूप से नामांकन दाखिल किया है। इससे मुकाबला त्रिकोणीय और कहीं-कहीं बहुकोणीय होता दिख रहा है।

वार्ड चार में 3 निर्दलीयों ने भाजपा काग्रेस का बिगाड़ रहे है समीकरण

वार्ड क्रमांक चार में पार्षद पद के लिए 5 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। 3 निर्दलीय प्रत्यासियो के मैदान में होने से भाजपा और काग्रेस का समीकरण को बिगाड़ कर रख दिया हैं। वर्तमान में पार्षद ज्योति शर्मा निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल किया था।इस बार वार्ड 08 से निर्दलीय चुनाव लड़ रही है।काग्रेस ने प्रेमचंद क्षीरसागर को टिकिट देकर चुनाव मैदान में उतारा हैं, काग्रेस से बागी होकर देवेंद्र गजेंद्र निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है।वे वार्ड क्रमांक चार से काग्रेस की टिकिट देने की मांग की गई थी ।भाजपा ने प्रीतम यादव को टिकिट देकर बड़ा दाव खेला हैं। इस वार्ड में 3 निर्दलीय होने से चुनाव काफी दिलचस्प हो गया हैं।

संजयनगर वार्ड 2 से तीन बार के पार्षद रहे कमलेश सोनी को मिल रही बड़ी चुनौती

शहर मंडल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व चार बार के पार्षद (वर्तमान) कमलेश सोनी अध्यक्ष पद के दावेदारों में गिने जा रहे थे लेकिन अध्यक्ष पद महिला सामान्य होने के बाद उनके मंसूबे पर पानी फिर गया। इस बार वार्ड 2 से टिकट मिला है। इनके खिलाफ में कांग्रेस ने जितेंद्र साहू को मैदान में उतारा है। वार्ड दो में भाजपा काग्रेस में सीधा मुकाबला है। कांग्रेस के श्री साहू भी मजबूत प्रत्याशी हैं। अब प्रचार के लिए केवल दो दिनों में वोटरों को अपने पक्ष में करना चुनौती रहेगी।

वार्ड 14 चतुर्कोणीय मुकाबला

वार्ड 14 में दो निर्दलीय प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने से भाजपा और काग्रेस को चुनौती मिल रही है। वर्तमान पार्षद योगराज भारती वार्ड 13 से काग्रेस के टिकिट से चुनाव लड़कर जीत हासिल किया था। इस बार वार्ड 13 में महिला आरक्षित होने के बाद वार्ड 14 से काग्रेस से दावेदारी किया था लेकिन इस बार उनको काग्रेस ने टिकिट नहीं दिया जिसके कारण योगराज भारती निर्दलीय चुनाव लड़ाकर मुकाबला को रोचक बना दिया है। भाजपा ने आशा पटेल और काग्रेस ने वर्तमान पार्षद चमेली साहू पर दाव खेला है।वही निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीके डाके चुनाव मैदान में है।

 

वार्ड पार्षद के लिए ये है अधिकृत प्रत्याशी

वार्ड 1प्रत्याशी – पार्टी

कुंती साहू – भाजपा
सुमन साहू – कांग्रेस
पुष्पा बाई – निर्दलीय
वार्ड 2
जितेंद्र साहू – कांग्रेस
कमलेश सोनी – भाजपा
वार्ड 3
किरण साहू – कांग्रेस
प्रीतिबाला साहू – भाजपा
लक्ष्मी बाई साहू – निर्दलीय
वार्ड 4
प्रेमचंद क्षीरसागर – कांग्रेस
प्रीतम यादव – भाजपा
देवेंद्र गजेंद्र – निर्दलीय
पुनीत साहू – निर्दलीय
सुमित साहू – निर्दलीय
वार्ड 5
किरण साहू – आम आदमी पार्टी
निशा योगी – भाजपा
योगेश्वरी साहू – कांग्रेस
कांति साहू – निर्दलीय
वार्ड 6
दीपक देवांगन – भाजपा
सतीश यादव – कांग्रेस
वार्ड 7
रमेश मालेकर – भाजपा
सुनील मालेकर – कांग्रेस
वार्ड 8
रीता सोनी – कांग्रेस
रुखसाना बेगम – भाजपा
ज्योति शर्मा – निर्दलीय
वार्ड 9
आशुतोष कौशिक – भाजपा
निर्देश कुमार – कांग्रेस
दीपक चोपड़ा – निर्दलीय
मंजू शर्मा – निर्दलीय
वार्ड 10
दीपक जैन – भाजपा
हसमुख माहेश्वरी – कांग्रेस
राजेश चोपड़ा – निर्दलीय
वार्ड 11
लोकेन्द्र सिंह कांवरे – कांग्रेस
राजू पटेल – भाजपा
शकील खान – निर्दलीय
वार्ड 12
छबि सार्वा – भाजपा
सुमित शर्मा – कांग्रेस
जितेन्द्र पांडेय – निर्दलीय
वार्ड 13
सुहागा – कांग्रेस
सुनीता मनहर – भाजपा
जानकी देशलहरे – निर्दलीय
वार्ड 14
आशा पटेल – भाजपा
चमेली साहू – कांग्रेस
जेके ढाके – निर्दलीय
योगराज भारती – निर्दलीय
वार्ड 15
गोकुल कुमार – भाजपा
कुमारी लक्ष्मी – हमर राज पार्टी
मनोज ठाकुर – काग्रेस
वार्ड 16
सुरेश निर्मलकर – भाजपा
विनोद कुमार – कांग्रेस
वार्ड 17
गीता बाई – कांग्रेस
गोमती हल्बा – भाजपा
धनेश्वरी ठाकुर – निर्दलीय
वार्ड 18
अनिल यादव – कांग्रेस
गिरजेश गुप्ता – भाजपा
वार्ड 19
हसीना बेगम – कांग्रेस
श्यामा यादव – भाजपा
वार्ड 20
कशीमुद्दीन कुरैशी – कांग्रेस
सरोजनी साहू – भाजपा
दानी राम – जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी
डिलेश्वर देवांगन – हमर राज पार्टी
शिव कुमारी साहू – निर्दलीय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!