Skip to main content

प्रदेश रूचि

बघमरा रेलवे क्रॉसिंग के पास पुल की सुरक्षा भगवान भरोसे, महीनों से बांस-लकड़ी के सहारे आवागमनचौहान प्लाजा की दो दुकानों की बिक्री में 28 लाख की धोखाधड़ी, चौहान बिल्डर्स के मालिक के भाई पर फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोपडौंडीलोहारा जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे 2.20 करोड़ के कार्य, कुसुम शर्मा के प्रयासों को मिली सफलतादिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयां

निकाय चुनाव के ठीक पहले अर्जुन्दा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष थामा भाजपा का दामन..वही राममंदिर निर्माण और भाजपा को लेकर दिए ये बड़ा बयान..

बालोद।बालोद जिले में फिर एक बार कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। नगरीय निकाय चुनाव के मतदान से ठीक पहले कांग्रेस को फिर एक बार बड़ा झटका लगा है। इस बार अर्जुन्दा के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रहास रेवाराम देवांगन भाजपा में शामिल हो गए हैं। रविवार शाम 4 बजे अर्जुन्दा में भाजपा के एक कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता यज्ञदत्त शर्मा, पवन साहू और नरेश यदु के द्वारा चंद्रहास रेवाराम देवांगन ने भाजपा का दामन थाम लिया है।दरअसल कुछ महीने पहले तक चंद्रहास नगर पंचायत अर्जुन्दा के अध्यक्ष रहे का दायित्व संभाल रहे थे। वे खेरथा के पूर्व विधायक प्यारेलाल बेलचंदन के दौर में जिला युवा कांग्रेस संगठन में संयुक्त मंत्री का का पद संभालते हुए। कई दायित्वों का निर्वहन किया। इस दौरान वे 30 साल तक कांग्रेस में सक्रिय राजनीति करते हुए नगर पंचायत का अध्यक्ष बने। अब उनके भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बता दें पिछले हफ्ते कांग्रेस के बड़े नेता रहे पुष्पेंद्र तिवारी भी भाजपा में शामिल हुए हैं। अब पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के भाजपा में जाने से खलबली मच गई। इस दौरान चंद्रहास ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि – राम मंदिर निर्माण के दौरान से मन मे भाजपा के प्रति श्रद्धा का भाव रहा है। भाजपा में आचार-विचार, हिंदू होने के गुण, हिंदू धर्म और भगवा के प्रति आपार श्रद्धा के भाव की वजह से भाजपा में शामिल हो रहा हूँ।उन्होंने कहा कि मोदी जी के वसुधैव कुटुंबकम की भावना, उनका जीवनशैली, देश को विकसित राष्ट्र बनाने की परिकल्पना उनके जीवन पर प्रभाव डालती है। इसलिए वे अब भगवा मय हो रहे हैं। इस दौरान पुष्पेंद्र चंद्राकर, मोंटी यादव, मंडल अध्यक्ष जीतू गुप्ता सहित अनेक भाजपा के नेता कार्यक्रम में शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!