प्रदेश रूचि

नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्षों का सिन्हा समाज ने किया सम्मान..वही इस दौरान मंडल अध्यक्ष योगेंद्र ने कहा..

 

बालोद – छत्तीसगढ़ कलार समाज जिला बालोद मे जिलाध्यक्ष चमन लाल सिन्हा के निर्देश पर नवीन भवन कलार समाज मे सम्मान कार्यक्रम रखा गया जिसमे समाजिक चर्चा व आने वाले समय मे सोरर महोत्सव के विषय पर सभी ने अपनी बात रखी कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव चंद्रहास सिन्हा ने किया। वही हाल ही में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले भर के मण्डल अध्यक्षों का निर्वाचन हुआ जिसमे कुसुमकसा मण्डल से योगेंद्र सिन्हा (गाँधी )व सिकोसा मण्डल से मण्डल अध्यक्ष प्रकाश सिन्हा को बनने पर कलार समाज ने राज्य सरकार, चुनाव अधिकारी व जिलाध्यक्ष पवन साहू व उनकी पूरी टीम को बहुत बहुत धन्यवाद दिया और समाज के लोगो को संगठन में इस अहम जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त किया ।


कलार समाज द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह कार्यक्रम मे योगेंद्र सिन्हा ने राज्य सरकार व केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे मे जानकरी दिया वही बोले कि आज कलार समाज के लोग सभी क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ रहे है । योगेंद्र ने कहा की हम सभी को समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार काम करने की जरूरत है समाज के सभी लोगो के विकास के लिए आज के अभी लोग प्रतिबद्ध है।
कलार समाज द्वारा आयोजित इस सम्मान के कार्यक्रम मे सभी मंडलेश्वर गण व समाज के जेस्ट श्रेष्ट गण उपस्थित रहें। बालोद मंडलेश्वर दिनेश सिन्हा, मंडलेश्वर मिलन सिन्हा मंडलेश्वर रोशन सिन्हा मंडलेश्वर कवल सिन्हा मंडलेश्वर बिसरु राम सिन्हा मंडेश्वर कमलेश्वर सिन्हा सरपंच लीला राम सिन्हा नरेंद्र सिन्हा हरदेव सिन्हा जिला कोषाध्यक्ष देवलाल सिन्हा रामस्वरूप सिन्हा मनिक सिन्हा भूपेंद्र सिन्हा, शारदा सिन्हा, देवकला सिन्हा मंडलेश्वर चन्दन सिन्हा सचिव व क्षेत्राधिकार कार्यकारिणी सदस्य व दानेश्वर सिन्हा सरपंच ने सभी स्वजाती भाइयों को आभार किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!