प्रदेश रूचि

भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद में प्रदेश संगठन 17 मंडलों के अध्यक्षों की हुई घोषणा इनको मिली इन मंडलों की जवाबदारी

बालोद। भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद में प्रदेश संगठन 17 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। जिला संगठन चुनाव अधिकारी व जिला चुनाव पर्यवेक्षक एवं शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश व जिला समन्वय समिति के निर्देशन का पालन करते हुए गुरुवार को बालोद जिला चुनाव अधिकारी नीलू शर्मा के द्वारा नियुक्त 17 मंडलो के चुनाव प्रभारी व सहप्रभारी के द्वारा सभी 17 मंडलों में संगठन चुनाव महापर्व के तहत बैठक आयोजित कर सभी मंडलों में पहुंचकर प्रदेश व जिला चुनाव अधिकारी एवं जिला चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा भेजे गए बंद लिफाफे को खोलकर नवनियुक अध्यक्ष के नामो की विधिवत घोषणा की गई। जिसके बाद से ही भाजपा संगठन में नई नियुक्तियों से जिले भर में जगह-जगह पार्टी के मंडल कार्यालयों में कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे को मिठाई बांटकर फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। चुनाव प्रभारी के रूप में जिला कोषाध्यक्ष दिलीप शर्मा रहें जिन्होंने चुनाव के पूरे नियमावली एवं पारदर्शिता के साथ सरलता एवं निर्विवाद पूर्ण संपन्न कराने में सफलता हासिल किये। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पवन साहू एवं जिला महामंत्री राकेश यादव एवं वरिष्ठ नेता चमन लाल साहू ने उद्बोधन के माध्यम आगामी मंडल अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए संगठन में सबको साथ लेकर चलने की सलाह दी। जिलाध्यक्ष जी ने कहा कि 24 घंटे में कम से कम 8 घंटा आपको संगठन के लिए तैयार रहना होगा। क्योंकि भाजपा ऐसी पार्टी है जिसके लिए सुबह से रात तक कभी भी कोई भी कार्य जनता के हित एवं संगठन के लिए तत्पर रहना है। इस दौरान जिले के सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं में घोषित नाम को लेकर हर्ष का माहौल था जिले के सभी कार्यकर्ता ने अपने नए अध्यक्ष का मिठाई खिलाकर पटाखे फोड़कर भाजपा जिन्दाबाद के नारे लगाए।

 

ये बने भाजपा मंडल अध्यक्ष

 

चुनाव अधिकारी द्वारा घोषित मंडल अध्यक्ष में बालोद शहर मंडल से अमित चोपड़ा, जुंगेरा मंडल से अरुण साहू, करहीभदर मंडल से धर्मेंद्र साहू, गुण्डरदेही मंडल से युवराज मार्कडेय , सिकोसा मंडल से प्रकाश सिन्हा ,अर्जुन्दा मंडल से जीतू गुप्ता, डोडी लोहारा मंडल कुसुम ठाकुर,रेंगाडबरी मंडल धीरेन्द्र कुमार, सुरेगांव मंडल सुरेश साहू, देवरी मंडल विवेक वैष्णव, ओटेबंध मंडल कुलदीप साहू, सनोद मंडल खेमलाल देवांगन, डोंडी मंडल डॉ रूपेश नायक, कुसुम मंडल, योगेन्द्र सिन्हा, पुरूर मंडल टुकेशवर पांडेय और दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष महेंद्र गुड्डू बनाए गए है। वर्तमान अध्यक्ष रहे प्रेम साहू ने पूरे पांच वर्ष तक सभी का साथ मिला उसके लिए सभी को धन्यवाद देते हुए अपने कार्यकाल को याद करते हुए सफलता को कार्यकर्ताओं को दिया और कहा कि भाजपा के लिए हमेशा तन मन धन के साथ सेवा करता रहूंगा।अरुण साहू एवं धर्मेंद्र साहू ने सभी वरिष्ठ नेता एवं सभी कार्यकर्ताओं को आभार आगामी संगठन के कार्ययोजना हेतु सभी का साथ चाहिये। आप सब की सहयोगी की अपेक्षा है।इस अवसर पर पवन साहू जिलाध्यक्ष ,राकेश यादव महामंत्री ,चुनाव प्रभारी दिलीप शर्मा कार्यलय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव, कृतिका साहू जिला मंत्री ,मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, जिला मिडिया प्रभारी कमल पनपालिया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तोमन साहू,पालक ठाकुर ,मंडल महामंत्री दानेश्वर मिश्रा, चित्रसेन साहू, कल्याण साहू,मणिकांत बघेल,कृष्ण कुमार वर्मा,बहुर नेताम,विकास साहू,संतोष साहू, मनीष गांधी, रामेश्वर पटेल,पार्थ साहू, शोभाराम साहू, हरीराम साहू, किशनलाल, राकेश सोनकर, छगन साहू, घनश्याम पटेल, कीर्तन साहू, बलिदास, हीरालाल साहू ,गजेंद्र यादव ,बाल सिंह साहू, शिवराम साहू, चंद्रभान साहू, ध्रुव कुमार साहू , श्याम सुंदर साहू, भूपेंद्र सिंह, हरीराम, गिरधार नायक, कुलदीप यादव, कृपाराम साहू,यशवंत साहू, भोलाराम साहू, ओमप्रकाश रात्रे, दिनेश सिन्हा, गणेश राम साहू, प्रदीप साहू, युवराज साहू, बुद्धू राम, साहू लीलाराम डरसेनाना,श्रीमती महेश्वरी ठाकुर, श्रीमती सीता साहू, विनोद गिरि गोस्वामी, हरिश्चंद्र साहू ,संतोष कुमार देशमुख, चिंताराम कुंभकार ,सांतनु साहू, हेमराज साहू , कमलेश निषाद ,मोहनलाल साहू,रामेश्वर पटेल, चंद्रहास साहू भूपेंद्र सिन्हा,राजू लाल एवं काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!