प्रदेश रूचि

कार और बाइक में भिड़त बाइक सवार गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल में प्रथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर

बालोद। आज शाम झलमला से घोटिया मार्ग पर बीज निगम कार्यालय के पास कार और बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कार में सवार सभी व्यक्ति सुरक्षित है। लेकिन बाइक सवार कोटेरा निवासी घनाराम देवांगन गंभीर रूप से घायल गया। इसके बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगो द्वारा तत्काल 108 में सूचना दी गई। जिसके बाद पायलट लेखन पटेल और ईएमटी धनेश्वरी साहू द्वारा तत्परता दिखाते हुए तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। जिसके बाद घायल घनाराम देवांगन को जिला अस्पताल लाया गया। घटना के बाद घायल मरीज की नाजुक स्थिति को देखते हुए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रिफर कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!