Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर ने की मुख्यमंत्री साय से मुलाकात… ईधर सीएम ने स्वागत करते हुए कहा..

 

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से आज शाम यहां उनके निवास में पेरिस ओलम्पिक 2024 में कांस्य पदक विजेता निशानेबाज  मनु भाकर ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री  साय ने  मनु भाकर का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए कहा कि आपकी उपलब्धि से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है।  मनु भाकर राजधानी रायपुर में आयोजित 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में हिस्सा लेने छत्तीसगढ़ आयी हैं।

उल्लेखनीय है कि  मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा और 10 मीटर मिक्सड डबल्स में कांस्य पदक जीता है।  मनु भाकर ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज हैं।

राजधानी रायपुर में उक्त प्रतियोगिता में 29 राज्य, 08 केंद्रशासित प्रदेश, 06 वानिकी संस्थानों एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के लगभग 3000 खिलाड़ियों ने भाग लिया है। समापन समारोह में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन तथा खेल के प्रति जागरूकता लाने के लिए ऑलंपिक पदक विजेता मनु भाकर, निशानेबाज विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!