प्रदेश रूचि

भाजपा नेता राकेश यादव को मिली एक और बड़ी जिम्मेदारी…स्काउट गाइड के जिला मुख्यआयुक्त हुए नियुक्त

बालोद – बालोद जिले के कद्दावर व वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश यादव को राजनीति के क्षेत्र के साथ साथ अब जिले में स्काउट गाइड के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। राकेश यादव को भारत स्काउट्स एवम गाइड्स जिला संघ बालोद के जिला मुख्यआयुक्त नियुक्त किया गया है। स्काउट गाइड के राज्य मुख्यआयुक्त डॉ सोमनाथ यादव ने राकेश यादव जी को जिला बालोद स्काउट गाइड संघ का मुख्य आयुक्त नियुक्त किया । और इस दायित्व को कुशलता से निभाने के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी प्रेषित किए। राकेश यादव के जिला स्काउट गाइड में नियुक्ति के बाद बालोद जिले के जिला स्काउट संघ इस नियुक्ति पर काफी हर्षित है वही इस घोषणा के बाद जिले भर के स्काउट गाइड एवं अन्य संस्थाओं से जुड़े लोग भाजपा नेता राकेश यादव के घर पहुंचे और काफी देर तक बधाई देने वालो का तांता भी लगा रहा।

राकेश यादव के इस नियुक्ति पर बालोद जिले के जिला शिक्षधिकारी पी.सी.मरकले,जिला सचिव के.एल.गजेंद्र, जिला संगठन आयुक्त प्रेमलता चंद्राकर, जिला कोषाध्यक्ष सत्यवान पिपरिया, जिला सदस्य मिलान सिन्हा, कमला वर्मा, वाय. गांगुली , विकास खण्ड सचिब गुरुर डी.डी.साहू, विकासखण्ड सचिब बालोद रूपेंद्र सिन्हा, विकासखण्ड सचिब डौंडी लोहरा छगन बंसोड़, सयुंक्त सचिब बालोद गायत्री साहू, सयुंक्त सचिब गुंडरदेही लिली पुष्पा एक्का, मधुमाला कौशल,सीनियर रोवर लीडर नेमसिंह साहू सहित आदि लोगो ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!