Skip to main content

प्रदेश रूचि

सट्टे पर चला पुलिस का शिकंजा भाजयुमो के ज्ञापन के 24 घंटे के भीतर कार्रवाई सिवनी से खाईवाल गिरफ्तार, नगदी और सट्टा सामग्री जब्तबालोद में कानून-व्यवस्था पर सत्ता पक्ष ने उठाए सवाल: ऑनलाइन सट्टा, नशा और चाकूबाजी पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापनबालोद में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान श्री जगन्नाथ की बहुदा (वापसी) रथ यात्राअंतरराज्यीय कनेक्शन वाला डकैत गिरोह गिरफ्तार: बालोद-धमतरी-रायपुर समेत ओडिशा के 8 आरोपी पुलिस गिरफ्त मेंअब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएं

*मुख्यमंत्री साय से पर्वतारोही निशु सिंह ने की सौजन्य मुलाकात….निशु माउंट एवरेस्ट सहित अब तक 22 पर्वत चोटियां कर चुकी है फतह*

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बिलासपुर जिले की पर्वतारोही निशु सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। देश- विदेश की कई प्रमुख पर्वत चोटियां फतह कर चुकी निशु ने 21 मई 2024 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के 26,200 फिट पर तिरंगा फहराया है। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा की आपकी इस शानदार उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ को भी गौरवान्वित किया है। इससे उभरते पर्वतारोहियों को भी एक प्रेरणा मिलेगी।

निशु ने बताया कि माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के दौरान उन्हें कई गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा। बार बार खराब होते मौसम, बर्फबारी, कम होते ऑक्सीजन लेवल और ठंडी हवाओं ने उनकी कठिन परीक्षा ली, लेकिन उनके बुलंद हौसलों को डगमगा नहीं पाई। आखिरकार उन्होंने अपने सपने को सच कर दिखाया और दृढ़ साहस और इच्छाशक्ति के बदौलत माउंट एवरेस्ट के 26,200 फिट पर तिरंगा फहरा दिया।

पर्वतारोही निशु सिंह को पर्वत चोटियां फतह करने का एक जुनून सा है। उन्होंने माउंट एवरेस्ट सहित तंजानिया के 19,500 फिट ऊंची माउंट किलिमंजारो शिखर, हिमाचल प्रदेश की 18,480 फिट ऊंची स्पीति वैली और मनाली की 20,000 फिट ऊंची माउंट यूनाम चोटी , लद्दाख के 20,800 फिट ऊंची कांग यास्ते 1 और 20500 फीट ऊंची चोटी कांग यास्ते 2 सहित अब तक देश- विदेश के 22 पर्वत चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर चुकी है। मुख्यमंत्री ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!