प्रदेश रूचि

*चैंबर ऑफ़ कॉमर्स बालोद की आवश्यक बैठक दुर्गा मंदिर स्थित कार्यालय में हुई संपन्न*

बालोद।सोमवार को चैंबर ऑफ़ कॉमर्स बालोद की आवश्यक बैठक दुर्गा मंदिर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के दुर्ग जिला के अध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग के समन्वय संगठन मंत्री पवन बड़जात्या विशेष रूप से उपस्थित थे बैठक में GST के संदर्भ में नये जानकारी सहित नए सदस्यों को जोड़ने के लिए मार्गदर्शन दिया।

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स बालोद के अध्यक्ष राजु भाई पटेल ने रायपुर में जो होलसेल कॉरिडोर केंद्र बन रहा है उसमें बालोद सहित छोटे छोटे शहरों के व्यापारियों को पर्याप्त जगह देने की मांग रखी इस मीटिंग में मुख्य रूप से राजू भाई पटेल मोहन नाहटा हेमन्त बाफना किशोर भाई पटेल श्रवण टावरी हरेश आहूजा मनोज चांडक सुनील जैन प्रफुल पटेल संजय जैन भवानीशंकर शर्मा दिनेश तापड़िया मौजूद थे।उक्त जानकारी संजय जैन बालोद चैंबर ऑफ़ कॉमर्स मीडिया प्रभारी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!