प्रदेश रूचि

*बालोद जिला में मेडिकल कॉलेज व कृषि महाविद्यालय प्रारंभ करने की मांग को लेकर पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने उप मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी को ज्ञापन सौपा*

बालोद। बालोद जिला में मेडिकल कॉलेज प्रारंभ करने और बालोद में कृषि महाविद्यालय प्रारंभ करने की मांग को लेकर पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने सोमवार को एक दिवसीय प्रवास पर बालोद पहुंचे उप मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी को ज्ञापन सौपा। पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश ने उप मुख्यमंत्री सौपे गए ज्ञापन में बताया गया की भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बालोद जिला का गठन हुआ है। बालोद जिले के लोगों को अच्छे स्तर की स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिये एवं बालोद जिले के विद्यार्थियों को मेडिकल कॉलेज में पढ़ने का अवसर मिले, इसलिये बालोद में प्रधानमंत्री के इच्छा के अनुरूप देश के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना है। इस वर्ष के बजट में बालोद जिला को शामिल करने की माग शासन से किया है।

 

बालोद में कृषि महाविद्यालय प्रारंभ करने की मांग को लेकर उप मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन

 

राकेश यादव ने बताया कि बालोद जिला एक कृषि प्रधान जिला है, इस जिले में डेम का काम्पलेक्स तांदुला जलाशय, सुखा जलाशय, गोंदली जलाशय, खरखरा जलाशय, मटियामोती जलाशय जिले में स्थित है तथा धमतरी के गंगरेल डेम का पानी गुरूर ब्लाक को सिंचित करता है। कृषि के मामले में बालोद जिला बहुत समृद्धि है, बालोद जिले के गुरूर विकासखण्ड में राष्ट्रीय उत्पादन के औसत से ज्यादा प्रति हेक्टेयर गुरूर के किसान ले रहें है। किसानों को आधुनिक तकनीक से प्रशिक्षित करने के लिये एवं बालोद के नवजवानों को कृषि आधारित शिक्षा हेतु बालोद में कृषि महाविद्यालय की स्थापना किया जाना अति आवश्यक है, कृषि विज्ञान केन्द्र बालोद जिला में ग्राम अरौद में स्थित है। अगामी बजट में बालोद जिला में कृषि महाविद्वद्यालय खोलने की मांग उप मुख्यमंत्री से किया है।ज्ञापन सौंपने के दौरान यशवंत जैन,जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!