प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने डायरिया पीड़ित मरीजों से की मुलाकात ……सामुदायिक अस्पताल के डॉक्टरों को बेहतर इलाज करने के दिए निर्देश*

रायपुर. . उप मुख्यमंत्री और बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव  रतनपुर सामुदायिक अस्पताल पहुंचकर डायरिया पीड़ित मरीजों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी ली। उन्होंने डायरिया पीड़ितों के इलाज की व्यवस्था की भी जानकारी ली। अभी 31 मरीज डायरिया के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। चौबीसों घंटे उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है।

 

उप मुख्यमंत्री साव ने अस्पताल के डॉक्टरों को एक-एक मरीज का अच्छे से इलाज करने के निर्देश दिए। उन्होंने डॉक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर इलाज में कोई कोर-कसर नहीं रखने को कहा। साव ने बताया कि मरीजों की सेहत और डायरिया को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सजग है। घर-घर जाकर मरीजों की पहचान की जा रही है। जरा सा भी लक्षण दिखने पर अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज किया जा रहा है। उम्मीद है बहुत जल्दी सब ठीक हो जाएगा। रतनपुर नगर पालिका के अध्यक्ष घनश्याम रात्रे, एसडीएम युगल किशोर उर्वसा, बीएमओ मिथिलेश गुप्ता, तहसीलदार पंकज सिंह, अस्पताल प्रभारी डॉ. विजय चंदेल और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस दौरान मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!