प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

हिमाचल प्रदेश में चुनावी दौरे में पहुंचे विकाश चोपड़ा का दावा..बोले शिमला लोकसभा में कांग्रेस प्रयासी की जीत सुनिश्चित

बालोद – बालोद नगरपालिका अध्यक्ष विकाश चोपड़ा को एआईसीसी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एक बड़ी जिम्मेदारी सौपी है । जिसमे विकाश चोपड़ा को शिमला लोकसभा अंतर्गत रोहरू विधानसभा का पर्यवेक्षक बनाया गया। जिसके बाद बालोद नपाध्यक्ष अपने इस चुनावी दौरे में पिछले कुछ दिनो से हिमाचल प्रदेश के दौरे पर है वही इस दौरान बुधवार को हिमाचल के शिमला लोकसभा के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में प्रचार में रोहरु विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व भूत पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी. प्रतिभा देवी सिंह ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस मंच में शामिल बालोद नपाध्यक्ष ने कहां इस चुनावी सभा का हिस्सा बनने का मुझे भी सौभाग्य मिला तथा विकाश चोपड़ा ने पीसीसी अध्यक्ष को इस दौरान विधानसभा क्षेत्र में की जा रहीं गतिविधियों की जानकारियां दी। इस चुनावी यात्रा में पहुंचे विकाश चोपड़ा ने बताया की हिमाचल प्रदेश में लोगों का उत्साह बता रहा शिमला काँग्रेस जीत रही है तथा देश में अब I.N.D.I.गठबंधन की सरकार बननी तय है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!