प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव 2 दिन पहले कांग्रेस से दिया था इस्तीफा..आज भाजपा का थाम लिया दामन

 

बालोद  कांग्रेस पार्टी को चुनाव से 2 दिन पहले फिर एक झटका लगा  है कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव और अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस कांकेर ज़िला प्रभारी असरार अहमद ( गुड्डा ) ने  बीजेपी का दामन थामा है।भारतीय जनता पार्टी बालोद ज़िला-अध्यक्ष पवन साहू , ज़िला-महामंत्री राकेश ( छोटू ) यादव , भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के ज़िला-अध्यक्ष अकबर तिगाला ने बीजेपी का पटका पहना कर विधिवत भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया । 2 दिन पहले ही असरार अहमद ने कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा दिया था वही आज भाजपा का दामन थाम लिया है।

और असरार अहमद ( गुड्डा ) ने कहा कांग्रेस अल्पसंख्यकों की उपेक्षा करती आयी है , कांग्रेस अल्पसंख्यकों के साथ सिर्फ़ वोट बैंक की राजनीति करती है , ना ही कांग्रेस में अल्पसंख्यकों को कभी सम्मान दिया जाता है ।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व ज़िला-अध्यक्ष लेखराम साहू को , भारतीय जनता पार्टी बालोद ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष प्रेम साहू , भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के ज़िला-अध्यक्ष जितेन्द्र साहू , भाजपा नेता सदानंद साहू उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!