प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

*मुख्यमंत्री से भारत यात्री मेहुल लखानी ने की सौजन्य मुलाकात….मेहुल माँ बम्लेश्वरी देवी प्रांगण डोंगरगढ़ से उलटे पाँव निकले हैं भारत भ्रमण के लिए..यात्रा पर सीएम बोले…*

 

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में भारत यात्री मेहुल लखानी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मेहुल को उनकी इस यात्रा के लिए प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर विधायक गजेन्द्र यादव भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मेहुल ने योग यात्रा की थीम पर भारत, नेपाल और भूटान की यात्रा पूर्ण कर, अब पैदल पीछे की ओर चलते हुए भारत यात्रा पर निकले हैं। श्री मेहुल यह पदयात्रा सामाजिक सुधार हेतु राष्ट्रीय स्तर पर जन चेतना जगाने के उद्देश्य से लोगों को स्वास्थ्य, प्रकृति, संस्कृति और भारत के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने के प्रयास हेतु कर रहे हैं।
गौरतलब है कि मेहुल इससे पूर्व साइकिल से नेपाल और भूटान तक 27 महीने में 46 हजार किलोमीटर की यात्रा पूर्ण कर चुके हैं। वर्तमान में  मेहुल पीछे की ओर पैदल चलते हुए डोंगरगढ़ से रायपुर होते हुए अयोध्या और सम्पूर्ण भारत की यात्रा पर निकले हैं। श्री मेहुल छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ के निवासी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!