Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों से किया संवाद जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र में वर्चुअल कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

बालोद- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हम सभी के समवेत प्रयास से ही भारत विकसित बनेगा। हम सभी को पूरी निष्ठा और बेहतर प्रयासों से ही भारत को विकसित बनाना है। मजबूत इच्छाशक्ति के बलबूते कुछ भी किया जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद की। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है जिसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की प्रमुख योजनाओं का पूर्ण लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा ऐसे लोगों तक पहुंचने का बहुत बड़ा माध्यम बनी है, जिससे लोगों को कम समय में ही विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड, मुद्रा योजना ने लोगों के जीवन में बदलाव लाया है, इससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया है। स्वसहायता समूह से जुड़कर महिलाए नये रोजगार सृजित कर अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर रहीं हैं। युवा वर्ग कौशल उन्नयन कर स्वरोजगार के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने नमो ड्रोन दीदी के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह योजना आगामी समय में कृषि व महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभाएगा। ड्रोन के माध्यम से उन्नत कृषि व आधुनिकीकरण को बढ़ावा दिया जाएगा तथा ड्रोन के संचालन से महिलाएं स्वयं को आर्थिक रूप से सशक्त करेंगी। इस दौरान उन्होंने फिट इंडिया मुवमेंट के संबंध में भी चर्चा की और सभी वर्ग के लोगो को फिट रहने प्रोत्साहित किया।


उक्त वर्चुअल कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से देशभर से लोग जुड़े रहे। बालोद जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र अरौद में उक्त वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर कुलदीप शर्मा, संयुक्त कलेक्टर  योगेन्द्र श्रीवास, जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष  प्रेमलता साहू, गणमान्य नागरिक  कृष्णकांत पवार,  राकेश यादव,  पवन साहू, अमित चोपड़ा, शाहिद खान, सौरभ लुनिया, कमलेश सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारी, कर्मचारी सहित अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी व बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र अरौद के वैज्ञानिकों द्वारा उपस्थित किसानों को उन्नत कृषि व जैविक खेती के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपस्थित लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य जाॅच कर दवाईयां प्रदान की गई।

*महिलाओं की ‘जाति’ इतनी व्यापक है कि वे किसी भी चुनौती का सामना कर सकती हैं….”किसी भी योजना के सफल होने के लिए, उसका प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचना जरूरी है: प्रधानमंत्री*

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!