Skip to main content

प्रदेश रूचि

*महिलाओं की ‘जाति’ इतनी व्यापक है कि वे किसी भी चुनौती का सामना कर सकती हैं….”किसी भी योजना के सफल होने के लिए, उसका प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचना जरूरी है: प्रधानमंत्री*

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा (वीबीएसवाई) के लाभार्थियों से बातचीत की। सरकार की प्रमुख योजनाओं का शत–प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए देश भर में विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गयी है, ताकि सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से इन योजनाओं का लाभ पहुंचना सुनिश्चित किया जा सके।

बिहार के दरभंगा की एक गृहिणी और वीबीएसवाई लाभार्थी  प्रियंका देवी ने प्रधानमंत्री को बताया कि उनके पति मुंबई में दैनिक मजदूर के रूप में काम करते हैं और उन्होंने एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड योजना; पीएमजीकेएवाई और जन धन योजना का लाभ उठाया है, विशेष रूप से ऐसे समय में जब कोविड महामारी के दौरान और उसके बाद परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई थी।

 

 प्रियंका ने क्षेत्र में मोदी की गारंटी‘ वाहन के प्रति उत्साह व्यक्त किया और कहा कि वीबीएसवाई वैन का मिथिला क्षेत्र के पारंपरिक रीति–रिवाजों द्वारा स्वागत किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार के लाभों ने उन्हें अपने बच्चों की शिक्षा और अपने परिवार के स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल करने में सक्षम बनाया है।

प्रधानमंत्री ने  प्रियंका से अपने गांव में सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने का आग्रह किया और इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि ‘मोदी की गारंटी‘ वाहन देश के हर गांव तक पहुंच रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी योजना की सफलता के लिए, उसका प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ‘मोदी की गारंटी‘ वाहन के माध्यम से, वे स्वयं, योजनाओं तक पहुंच से वंचित लाभार्थियों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं और वे हर पात्र नागरिक को कवर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री ने महिलाओं को विभाजनकारी राजनीति, जिसका उद्देश्य महिला समुदाय के बीच दरार पैदा करना है, से सावधान रहने का सुझाव दिया और उन्हें सरकार के निर्बाध समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, “हमारे लिए महिला एक ही जाति है, कोई विभाजन नहीं है। यह जाति इतनी व्यापक है कि वे किसी भी चुनौती का सामना कर सकती हैं।“

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!