प्रदेश रूचि

सरेराह चाकू दिखाकर लोगो को कर रहा था परेशान…बालोद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

 

बालोद-बालोद में दबंगई करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये युवक जिला मुख्यालय के दल्ली चौक मुख्य मार्ग में आने जाने वाले लोगों को चाकू दिखाकर डरा धमकाकर परेशान कर रहा था। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए युवक का नाम शैलेन्द्र पिल्ले (24) बताया गया है। पूरी कार्रवाई बालोद थाना पुलिस ने की है। पुलिस ने आरोपी से एक चाकू भी बरामद किया है।

बालोद थाना प्रभारी रविशंकर पांडेय ने बताया कि बुधवार को थाना बालोद के बनाये गये टीम के द्वारा दोपहर पेट्रोलिंग करते समय अज्ञात व्यक्ति दल्ली चौक के पास मेन रोड में आम जगह पर लोगों को डरा धमका कर चाकू से आने जाने वाले लोगो को भयभीत करने की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुचकर घेराबंदी कर पकडा गया। पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पुछने से अपना नाम.शैलेन्द्र पिल्ले पिता राजू पिल्ले उम्र 24 साल जवाहर पारा के खिलाफ थाना बालोद में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!