प्रदेश रूचि

भर्रीगाँव पुरुर में आयोजित कर्मा जयंती कार्यक्रम में उमड़े समाज के लोग…कार्यक्रम में शामिल जिपं अध्यक्ष बोले साहू समाज प्रदेश के विकास में महती भूमिका निभा रही हैराज्यपाल रमेन डेका से मिले जिले भाजपा नेता..औपचारिक मुलाकात कर किए ये चर्चाराज्यपाल रमेन डेका ने प्रशासनिक बैठक गिरते जलस्तर पर जताई चिंता…तो वही सड़क दुर्घटना ,अवैध मादक पदार्थों की बिक्री रोकने सहित दिए ये निर्देशमेढ़की में आतिशबाजी और कलश यात्रा निकालकर मनाया गया कर्मा जयंती…नवनिर्वाचित पंच और कांग्रेस जिलाध्यक्ष का हुआ सम्मानछग के राज्यपाल का बालोद दौरा..हितग्राहियों और लखपति दीदियों से किए मुलाकात…अधिकारियो के साथ बैठक में दिए ये निर्देश


*Video:-ईधर भाजपा प्रत्यासी का डोर टू डोर संपर्क प्रारंभ..तो उधर कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अधिकृत होने के बाद विधायक संगीता सिन्हा ने दिया ये बड़ा बयान*

बालोद- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में महज चंद दिन ही बचे है, ऐसे में काग्रेस पार्टी चुनावी रण में विजय श्री का तिलक करने बुधवार को अपने योग्य प्रत्याशियों का नाम घोषित कर चुकी है।

देखे विडियो और चैनल को सब्सक्राइब करें 👇👇👇👇👇👇

 

 

 

काग्रेस ने दूसरी बार विधायक संगीता सिन्हा के नाम पर मुहर लगाई है।गुरुवार को संगीता सिन्हा रायपुर में सीएम हाउस पहुचकर मुख्यमंत्री भुपेश बधेल से मिलकर दूसरी बार काग्रेस से टिकिट देने पर आभार व्यक्त किया है।जिसके बाद संगीता सिन्हा अपने विधानसभा क्षेत्र पुरूर पहुचने पर काग्रेस के नेताओ और कार्यकर्ताओं ने गांजे बाजे व आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया।

 

जिसके बाद गुरुर शहर में भी रैली निकालकर लोगो का अभिवादन किया। संजारी विधानसभा क्षेत्र विधायक पर पार्टी ने भरोसा जताया है, जिससे कार्यकर्ताओं व समर्थकों में हर्षोल्लास का माहौल है।जैसे ही संगीता सिन्हा की गाड़ी पुरूर चौक पहुंची वहां बड़ी संख्या में उपस्थित काग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं, ढोल-तासे के साथ आतिशी स्वागत किया। इस मौके पर काग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश एवं उमंग देखते ही बनता था, वे श्रीमती सिन्हा के समर्थन में पूरे नारे लगाते रहे। विधायक ने राष्ट्रीय नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश नेतृत्व दीपक बैज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सभी शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले बार 27000 वोट से जीते थे। इस बार 75 प्लस का नारा लेकर हम चल रहे हैं तो आंकड़े भी डबल ही रहेंगे।टिकट मिलने के बाद पहली प्रतिक्रिया देते हुए विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि यह दूसरी बार विश्वास दिखाना केवल मेरे ऊपर ही नहीं हम सब कार्यकर्ताओं के ऊपर विश्वास दिखाना है। हमारे विधानसभा के कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए पार्टी ने विश्वास दिखाया है तो हम इस पर खड़ा उतरने का शत-प्रतिशत प्रयास करेंगे।

 

इस अवसर पर बड़ी सँख्या में काग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी सँख्या में शामिल रहे।वही संजारी बालोद विधानसभा के भाजपा प्रत्यासी राकेश यादव लगातार ग्रामीण अंचलों का जनसंपर्क कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है। वही अब काग्रेस से उम्मीदवार धोषणा होने के बाद विधानसभा में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई हैं।चुनाव को लेकर शहर से लेकर गावो में कौन सी पार्टी जीत हार होगी कयासों का बाजार गर्म है।आने वाले समय मे राजनीतिक पार्टियां प्रचार प्रसार तेज करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!