Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

*सरोज पाण्डेय नें आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष का अपमान किया ज़ब वही सवाल उनपर लागु हुआ तो पत्र लिख रही – कांग्रेस*

रायपुर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला नें कहा कि भाजपा नेत्री सरोज पाण्डेय नें पहले बयान दे करआदिवासी समाज से आने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का अपमान किया था ज़ब उसी सवाल के आधार पर मुख्यमंत्री नें उनसे प्रति प्रश्न किया तो मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर स्तर हीन राजनीति कर के झूठी संवेदना बटोरना चाह रही है।
कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला नें कहा कि सरोज पाण्डेय नें प्रदेश कांग्रेस के 41वर्षीय अध्यक्ष जो दो बार विधायक रह चुके है वर्तमान मे लोक सभा से सांसद है जिनका छात्रजीवन से सुदीर्घ राजनैतिक अनुभव है उनको सिर्फ उनकी हाइट के कारण सरोज पाण्डेय नें बच्चा बता दिया ज़ब 41 वर्ष के विवाहित बाल बच्चे दार सांसद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को वे बच्चा बता सकती है तो वही सब तो उनके ऊपर भी लागू होगा।
कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला नें कहा कि एक आदिवासी नेता कि कद काठी के आधार पर उनके लिए नस्लवादी टिप्पणी करना भाजपा कि फासीवादी मानसिकता को प्रदर्शित करता है.। सरोज पांडे कि टिप्पणी ने प्रदेश के आदिवासी समाज को अपमानित किया हैँ । भाजपा को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस आचरण के लिए समूचे आदिवासी समाज से माफ़ी मांगे।
कांग्रेस संचार प्रमुख ने कहा कि भाजपा आदतन आदिवासियों का अपमान करती है। विश्व आदिवासी दिवस के दिन आदिवासी समाज के अध्यक्ष को हटाने वाली भाजपा सब आदिवासी समाज के नेता का उनके शारीरिक कद के आधार पर मखौल उड़ा रही है। यह दीपक बैज नहीं पुरे आदिवासी समाज के शारीरिक सरंचना का मखौल है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!