प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

चुनाव 2023:- भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारीगण रायपुर पहुंचे, विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

 

रायपुर. . भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त  अनूप चंद्र पांडेय, निर्वाचन आयुक्त  अरूण गोयल और भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारीगण आज प्रातः रायपुर पहुंचे। वे राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर स्वागत किया।

भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त  हृदेश कुमार, उप निर्वाचन आयुक्त  अजय भादू, महानिदेशक श्री बी नारायणन, निदेशक श्री यशवेंद्र सिंह,  संतोष अजमेरा, निदेशक (आई टी)  अशोक कुमार, संयुक्त निदेशक अनुज चांडक भी आज रायपुर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!