Skip to main content

प्रदेश रूचि

श्रीमणिलिंग शिव महापुराण में उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़….विशाल डोम में एक साथ 2 लाख से अधिक श्रद्धालु सुन सकेंगे कथा…कथास्थल पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का।सिलसिला जारी

बालोद-भगवान शिव की उपासना को हर घर तक पहुंचाने का माध्यम बने सीहोर के पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से बालोद के जुगेरा में 25 से 29 अगस्त तक श्री मणि लिंग महा पुराण कथा का आयोजन किया गया है। इस कथा के लिए विशाल पांडाल बनाया जा रहा है जहां एक साथ दो लाख से अधिक लोग कथा सुन सकेंगे। इस आयोजन को शहर का पहला सबसे भव्य आयोजन बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। आयोजन को लेकर आयोजन समिति की तैयारियां अंतिम चरण है, और लगातार शासन- प्रशासन से चर्चा कर अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन में रोजाना लाखों की संख्या में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण सहित पार्किंग, पेयजल व अन्य व्यवस्थाओं के लिए हजारों स्वयंसेवक अपनी निरंतर सेवाएं देंगे। 24 अगस्त गुरुवार की शाम पं. मिश्रा का नगर प्रवेश होगा। वे गंगा मैया मंदिर से नगर में प्रवेश करेंगे। इस मौके पर गुरुवार को गंगासागर स्थित शीतला मंदिर से दोपहर 12 बजे से शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में वे एक रथ में सवार रहेंगे। मार्ग में स्वागत मंचों से इस शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा।कार्यक्रम के प्रबंधन व उपस्थित होने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आज अपर कलेक्टर शशांक पाण्डेय, एडीशनल एसपी नायक, एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी,टीआई रवि पांडेय सहित आयोजन समिति के साथ कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया और प्रबंधन से संबंधित आवश्यक बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए , मूलभूत आवश्यकता व कानून व्यवस्था की पूर्ति के लिए आवश्यक आदेश दिये।


अपर कलेक्टर -एडनिशनल एसपी ने कथा स्थल पहुचकर तैयारियो का लिया जायजा

अपर कलेक्टर शशांक पांडेय ने कार्यक्रम स्थल पर अंदर व बाहर जाने की गेट में एंट्री , पानी व बिजली पर्याप्त व्यवस्था व मोबाईल टॉयलेट की व्यवस्था के लिए आयोजक समिति को निर्देशित किया। अपर कलेक्टर ने आयोजक समिति के पंडाल,भोजन व्यवस्था,पार्किग,पेयजल,वीआईपी पार्किग,वीआईपी व्यवस्था में लगे लोगो के नाम प्रशासन को देने की बाते आयोजक समिति से कहीं है। उन्हीने तीन कंट्रोल रूम बनाने और कथा स्थल में एक नंबर गेट से महाराज जी और 36 जजमानों का प्रवेश को लेकर आयोजको से चर्चा किया।इसके अलावा प्रदीप मिश्रा और वीआईपी के आने जाने के लिए रानीतराई से होते हुए रामनगर,कुंदरूपारा के अटल आवास से दल्ली रोड मुख्य मार्ग पहुचेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों व अन्य राज्यों से भी आएंगे, जिनकी संख्या लगभग 2 से 3 लाख के बीच अनुमानित है। इस लिए कार्यक्रम स्थल पर एक बड़ी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहेगी।

3 लाख 22 हजार स्वकेयर फीट का 3 बड़े बड़े ड्रोम पंडाल

पांडाल में बिजली व संसाधनों की समुचित व्यवस्था की गई है। कथा के लिए 3 लाख 22 हजार स्वकेयर फीट का तीन बड़े बड़े डोम पंडाल बनाया गया है। यह डोम बनकर तैयार हो गया है। पिछले 20 दिनों से इस जगह को विस्तारित करने का काम किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग कथा का श्रवण कर सके। कथा स्थल के पूरे क्षेत्र को कवर किया गया है। आयोजन स्थल पर नागरिकों की सुविधा के लिए 100 सुविधाघर का भी निर्माण कराया गया है। इस आयोजन स्थल पर 4 गेट बनाए गए हैं।


गुरुवार को संस्कार शाला मैदान से शहर में निकाली जाएगी शोभायात्रा

शोभायात्रा के लिए शहर को भगवे तोरण पताके व गेट से दुल्हन की तरह सजाया गया हैं। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के आगमन पर भक्तों के द्वारा महाराज का भव्य स्वागत किया जाएगा ।गुरुवार को संस्कार शाला मैदान से शोभायात्रा निकाली जाएगी जो शहर के गंगासागर तलाब पार ,जयस्तंभ चौक, धड़ी चौक, पुराना बस स्टैंड,सदर रोड, मरारपारा,इंदिरा चौक, नांदगांव रोड़, पाररास से होते हुए बंजारी मंदिर जुगेरा में समाप्त होगी ।शोभायात्रा में विशेष रूप से शिव गर्जना धुमाल पार्टी नागपुर को बुलाया जा रहा हैं।उक्त पार्टी में 50 लोग शामिल होंगे जिसमे 25 महिला और 25 पृरुष भगवा पोषाक में धुमाल की तान सुनाएंगे।वही शोभायात्रा में बस्तर नृत्य के साथ ही अलग अलग मंडली द्वारा झांकी के साथ भजन कीर्तन की प्रस्तुति भी किया जायेगा। मार्ग में दर्जनों स्वागत मंचों से इस शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा।

भोजन,पार्किंग,शौचालय की रहेगी व्यवस्था

पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा सुनने के लिए प्रदेश के कोने-कोने से भक्तों के आने की संभावनाएं हैं। स्थानीय स्तर पर भी बड़ी संख्या में शिव भक्त कथा सुनने के लिए पहुंचेंगे। ऐसी स्थिति में वाहनों की पार्किंग की अलग-अलग व्यवस्था की जा रही हैं। इसके अलावा बाहर से आने वाले शिव भक्तों के लिए भोजन शाला का इंतजाम भी किया गया है। अलग-अलग स्थानों पर शौचालय और स्नान के लिए भी व्यवस्था बनाई गई है। पूजा सामग्री बिक्री के लिए दुकानों के लिए जगह चिन्हित भी किया जाएगा।

 

शुक्रवार से शुरु हो रही है कथा

शुक्रवार 25 अगस्त को दोपहर 2 से 5 बजे तक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारबिंद से कथा प्रारंभ हो जाएगी। इसके लिए पंडित मिश्रा और उनकी टीम का एक दिन पहले गुरुवार को ही आगमन हो जाएगा। बालोद आगमन पर आयोजन समिति और गणमान्य नागरिकों द्वारा उनका गरिमामय स्वागत किया जाएगा। इसके बाद उन्हें उनके निवास पर पहुंचाया जाएगा। सुरक्षा कारणों से उनके निवास की जानकारी गुप्त रखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!