प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही..गुरुर विकासखण्ड के किराना स्टोर्स से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत आंबटित चावल जप्त

बालोद- जिले के गुरूर विकासखण्ड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत आंबटित चावल जप्त कर 02 किराना स्टोर्स संचालकों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई। जिला खाद्य अधिकारी तुलसी ठाकुर ने बताया कि जिले में पीडीएस के तहत वितरण होने वाले चावल को राशन कार्डधारियों द्वारा किराना स्टोर्स के व्यापारियों को बेचने की लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी। उन्होंने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर खाद्य विभाग की 02 टीमों के द्वारा गुरूर विकासखण्ड के ग्राम बोरतरा के केजऊराम सिन्हा, ग्राम फागुनदाह के राजकुमार निर्मलकर एवं गुरूर के गजेन्द्र कुमार द्वारा संचालित किराना स्टोर्स का जाँच किया गया।

ठाकुर ने बताया कि जाँच के दौरान ग्राम बोरतरा के केजऊराम सिन्हा द्वारा संचालित किराना स्टोर्स से सार्वजिनक वितरण प्रणाली अंतर्गत आंबटित 2.80 क्विंटल चावल तथा गुरूर के गजेन्द्र कुमार द्वारा संचालित किराना स्टोर्स से सार्वजिनक वितरण प्रणाली अंतर्गत आंबटित 1.20 क्विंटल चावल पाया गया। इस दौरान किराना स्टोर्स संचालकों द्वारा राशन कार्डधारियों से पीडीएस अंतर्गत आंबटित चावल खरीदना स्वीकार किया। उन्होंने राशनकार्ड हितग्राहियों से पीडीएस अंतर्गत आंबटित चावल को व्यापारियों को नहीं बेचने की अपील भी की है। इस दौरान खाद्य अधिकारी तुलसी ठाकुर, सहायक खाद्य अधिकारी श्रद्धा दिल्लीवार, हेमा नाग, खाद्य निरीक्षक जानकी शरण कुसवाहा एवं एकांत वर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!