प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

भारतीय थल सेना में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ से भारतीय थल सेना में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ से बालोद के चिन्मय ठाकुर, कांकेर से धनंजय साहू, सक्ति से सौरभ कपूर, रायपुर से कुशाग्र गर्ग व भिलाई से प्रिंस बत्रा को चार वर्षों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न होने पर भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि विगत 10 जून को आईएमए देहरादून में पासिंग आउट परेड सम्पन्न हुई। जुलाई माह में वे कार्यभार ग्रहण करेंगे। मुख्यमंत्री ने नवनीयुक्त लेफ्टिनेंट अधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें पदेन दायित्वों के कुशलतापूर्वक निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से भारतीय थल सेना में आपका चयन राज्य के युवाओं को देश सेवा के लिए आगे आने प्रेरित करेगा। इस अवसर पर पूर्व सैनिक श्री ननकू राम साहू, श्री भूपेंद्र ठाकुर, श्री नवीन गर्ग, श्री राज कपूर सहित नवनियुक्त अधिकारियों के अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!