प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

वन विभाग की कार्रवाई: अवैध रूप से संचालित दो आरा मशीन हुए सील..

 

रायपुर, राज्य में वन विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस तारतम्य में विगत दिवस दुर्ग वन मंडल अंतर्गत जामुल और खुर्सीपार भिलाई में अवैध रूप से संचालित दो आरा मशीनों को सीलकर उनके संचालकों के विरूद्ध कार्रवाई जारी है। इनमें आर.एस. टिम्बर, लवकुश नगर-जामुल और सियाराम फर्नीचर मार्ट बापू नगर खुर्सीपार-भिलाई शामिल है।

उक्त अभियान के तहत वन मंडलाधिकारी दुर्ग  शशिकुमार के निर्देशन में गठित टीम द्वारा दोनों आरामिलों को जांच के दौरान बिना लायसेंस के अवैध रूप से संचालन होना पाया गया। जिस पर संचालकों के विरूद्ध वन अपराध के प्रकरण दर्ज कर तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों अवैध आरा मशीन को सील कर दिया गया। साथ ही टीम द्वारा आरा मशीन के संचालन स्थल से दो नग आरा पट्टी, 2 एचपी विद्युत मोटर तथा 3 एचपी विद्युत मोटर को जप्ती की कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!