प्रदेश रूचि

जिला पंचायत अध्यक्ष का अचानक बिगड़ा स्वास्थ्य..ग्रीन कॉरिडोर बनाकर ले जाया गया निजी अस्पताल..आज सीएम जा सकते है मुलाकात करने

 

बालोद – दुर्ग जिला पंचायत की अध्यक्ष शालिनी यादव का स्वास्थ्य मंगलवार को दुर्ग स्थित उनके निवास में अचानक बिगड़ गया , जिसे भिलाई के निजी हॉस्पिटल ले जाया गया लेकीन बेहद गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रीन कोरिडोर बना कर रायपुर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है । बताया जा रहा है कि ब्रेन डेड होने के चलते अभी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। मामले पर सूबे के मुखिया सी एम भूपेश बघेल स्वयं नजर बनाए हुए हैं । लगातार डॉक्टर्स के संपर्क में हैं और आज वे जिला पंचायत अध्यक्ष को देखने हॉस्पिटल भी जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!