Skip to main content

प्रदेश रूचि

मुख्यमंत्री आज बालोद सहित विभिन्न जिलों के दौरे पर..कर्मा जयंती में होंगे शामिल..2 बजे पहुंचेंगे डौंडी ब्लाक के ग्राम पटेली

बालोद, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 18 मार्च को भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर सहित कोण्डागांव, बालोद और बालौदाबाजार-भाटापारा जिले में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से पूर्वान्ह 11:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.15 बजे कोण्डागांव जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्राम बांसकोट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां भक्त माता कर्मा जयंती एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 1:15 बजे बांसकोट से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.50 बजे बालोद जिले के डौण्डी विकासखंड के ग्राम पटेली पहुंचेंगे और वहां जिला स्तरीय माँ कर्मा जयंती एवं आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। बघेल अपरान्ह 3.10 बजे ग्राम पटेली से रवाना होकर अपरान्ह 3.50 बजे बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी विकासखंड के ग्राम दतान पहुंचेंगे और वहां संत माता कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल ग्राम दतान से शाम 5.10 बजे रायपुर आयेंगे और बोरियाखुर्द रोड के कृष्णा नगर स्थित कर्मा धाम में आयोजित कर्मा जयंती सप्ताह समारोह एवं प्रदेश स्तरीय सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!