
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निषाद समाज के अध्यक्ष राजेंद्र निषाद ने किया। कार्यक्रम में जिला निषाद समाज के उपाध्यक्ष संतोष निषाद, गोपी राम निषाद, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी निषाद, तहसील निषाद समाज के अध्यक्ष रविंद्र कुमार निषाद, सचिव संतराम निषाद एवं सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी विभिन्न ग्रामों से आए हुए सामाजिक बंधु उपस्थित थे। कार्यक्रम में खेरथा परीक्षेत्र से निर्वाचित हुए नवनियुक्त अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया तथा जिला निषाद समाज के सलाहकारो की नियुक्ति किया गया , महिला प्रकोष्ठ , युवा प्रकोष्ठ एवं कर्मचारी प्रकोष्ठ का कार्यकारिणी विस्तार किया गया एवं अंत में समाज के प्रबुद्ध जनों द्वारा समाज को संबोधित किया गया और एक दूसरे को गुलाल लगाकर होल की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया




















