प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

भाजयुमो बालोद की बैठक जिला कार्यालय में सम्पन्न.. विधानसभा धेराव में बड़ी संख्या में शामिल होंगे युवा

बालोद, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बालोद की बैठक बालोद भाजपा जिला कार्यालय में सम्मपंन हुआ जिसमें मोर आवास मोर अधिकार के तहत भाजपा प्रदेश स्तरीय विधानसभा धेराव कर आवास से वंचित परिवार की अधिकार व उनके माँगो को लेकर प्रदर्शन करेंगे। बैठक में संभाग प्रभारी भूपेन्द्र नाग, जिला प्रभारी संदीप तिवारी, सह प्रभारी संदीप बूलचा, सह प्रभारी कीर्तन मनिपाल शामिल हुये ।

भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने युवा मोर्चा को संबोधित करते प्रदेश नेतृत्व के कार्यक्रम और गतिविधियों को बूथ स्तर तक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चहित करने आव्हान किया ।

प्रदेश उपाध्यक्ष संभाग प्रभारी भूपेन्द्र नाग ने कहा प्रदेश की भूपेश सरकार छत्तीसगढ़वासीयों के आवास को रोककर उनके अधिकार ही नही छीने बल्कि उनकी परिवार के शिर के ऊपर से छत को छिना है । भाजयुमो जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह पीपरे ने कहा बालोद जिला से आवास हितग्राहियों के अधिकार के लिए लड़ने जिलाभर से हज़ारों युवा शामिल होंगे ।

जिला प्रभारी संदीप तिवारी आगामी विधानसभा लोकसभा चुनाव में जिला युवा मोर्चा की संगठनात्मक कार्यक्रम को बूथ स्तर पर पहुँचाने की योजना पर ज़ोर दिया ।

कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी अमित चोपड़ा, शशिकांत निषाद, संदीप साहू, अजय बाफ़ना, पंकज चौधरी, उपाध्यक्ष एकांत पवाँर, संजय साहू, आशीष साहू, संदीप सिन्हा, अनूप देशमुख, ढ़ालेंद्र सार्वा, राहुल साहू, मंडल अध्यक्ष रौनक़ कत्याल, मनीष साहू, पार्थ साहू, देवेंद्र साहू, हीरेंद्र गायकवाड़, अजेंद्र साहू, कुलदीप यदु, विश्वजीत तिवारी, देवेंद्र जोशी, मयंक बाफ़ना, लेखराम साहू, ब्रिजेश, गितेश्वर, राजकुमार उपस्तिथ रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!