प्रदेश रूचि

हिंदू जागरण संत पदयात्रा..भव्य स्वागत की तैयारी में जुटा हिंदू संगठन..11 मार्च को पहुंचेगा बालोद जिला के डौंडी लोहारा ब्लाक

बालोद -18 फरवरी को मोहला ब्लाक के पानाबरस से प्रारंभ मां बम्लेश्वरी हिंदू जागरण संत पदयात्रा डोंगरगांव, छुरिया,डोंगरगढ़,कवर्धा, छुईखदान,मुंगेली होते हुए राजनांदगांव जिले की सीमा से लगे डौंडी लोहारा ब्लाक के रानितराई रोड ग्राम से 11 मार्च को बालोद जिला में प्रवेश करेगा व यह यात्रा जेवरतला रोड,नाहांदा सुरसुली होते हुए देवरी पहुंचेगा वही 12 मार्च को यह यात्रा देवरी से सुबह डौंडी लोहारा के लिए निकलेगी जिसकापसौद,परसूली,अछोली,कापसी, सोरली,खैरीडीह व संबलपुर मार्ग में भव्य स्वागत होगा संतो की यह पदयात्रा देर शाम को डौंडी लोहारा नगर में प्रवेश करेगा जहा नगर के अंदर कई चौक चौराहों व मंदिरों में संतो का स्वागत किया जाएगा।

यह यात्रा 13 मार्च को डौंडी लोहारा नगर से बालोद के लिए निकलेगा जिसमे बटेरा,जोगीभाट,बड़गांव,भरदा, कोरगुड़ा और मालिघोरी,खपरी,कोबा,कुम्हालोरी, खैरा,दुबचेरा के ग्रामीणजन व महिलाएं भव्य स्वागत करेगी।
अखिल भारतीय संत समिति व विश्व हिंदू परिषद के अगुवाई में यह यात्रा प्रदेश के चारो दिशाओं से प्रारंभ किया गया है। जिनमे मां चंद्रहासिनी,मां दंतेश्वरी,मां महामाया एवम मां बम्लेश्वरी यात्रा शामिल है। जो 19 मार्च को रायपुर पहुंचेगा व धर्म संसद का आयोजन होगा जिनमे देशभर के शंकराचार्य,धर्माचार्य व बड़े साधुसंतों का आगमन होगा।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता,कार्यकारी अध्यक्ष दुष्यंतगिरी गोस्वामी,जिला मंत्री राजेश सोनी,बोधनभट्ट, कार्यक्रम संयोजक कमलेश डोसी,प्रखंड अध्यक्ष ढाल साहू,रमेश हरदेल,चिमन देशमुख, चैनसिह निर्मलकर,मिथलेश निषाद,हिमांचल रजक,हेमंत देशमुख, टुमन साहू,मदन ठाकुर, सहित अन्य कार्यकर्ता लगातार तैयारी में लगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!