प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

सहायक शिक्षको के आंदोलन को भाजपा नेता ने दिया समर्थन… मंच से ही जमकर बरसते हुए भूपेश सरकार पर लगाए ये आरोप

बालोद- छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक, समग्र शिक्षक फेडरेशन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक, समग्र शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले जिले के लगभग 1500 सहायक शिक्षक व प्रधान पाठक वेतन विसंगति की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिले भर के सहायक शिक्षक व प्रधानपाठकों के हड़ताल पर चले जाने से स्कूलों में पढ़ाई पर असर पड़ा है। छग सहायक शिक्षक संघ के धरना प्रदर्शन को समर्थन करने गुरुवार को भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने धरना स्थल पहुंचकर अपना समर्थन दिया।
इस दौरान प्रदेश भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कहा कि भूपेश सरकार में शिक्षक, सरपंच, स्वास्थ्य कर्मचारी, वन कर्मचारी, लिपिक संघ, भृत्य संघ एवं विभिन्न संगठन लगातार अपनी मांगों को लेकर समय-समय पर धरना देने विवश हैं। इस सरकार ने हाथ में गंगाजल लेकर झूठी कसम खा कर प्रदेश की जनता से जो वायदा किया था उसको पूरा नहीं कर रही है। इसी के चलते आज सभी वर्ग परेशान हैं, और शासकीय अधिकारी कर्मचारी धरना देने व आंदोलन करने को विवश हैं। राकेश यादव ने छग सहायक शिक्षक संघ की मांगों को उचित बताते उनका समर्थन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!