प्रदेश रूचि

दल्लीराजहरा के पोल्ट्री फार्म में 3 हजार मुर्गियों की मौत,मामला उजागर न हो जाये इसलिए फार्म संचालक ने किए स्थानीय पत्रकारों से बदतमीजी..3 हजार मुर्गी की मौत फिर एक बड़े खतरे का संकेत

 

बालोद बालोद जिले फिर एकबार बर्डफ्लू की दस्तक हो चुकी है…? अब यह सवाल कब तक सुलझेगा यह तो नही मालूम लेकिन जिले के दल्लीराजहरा पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड-16 लाल मैदान स्तिथ तिवारी पोल्ट्री फार्म सोमवार को 3 हजार से अधिक मुर्गियों की मौत होने और उसे दफनाने का बड़ा सामने आने के बाद चिकन प्रेमियों में भी दहशत देखा जा रहा है । फिलहाल दल्लीराजहरा के एक ही पोल्ट्री फार्म में हुई मुर्गियों की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं। दुसरीं तरफ बिना पशु विभाग के संज्ञान में लाए मुर्गियों को फार्म के संचालक द्वारा जमीन में गड्ढा कर मृत मुर्गियों को दफन किया जा रहा था। जिसकी खबर स्थानीय मीडिया को लगी। तब इसकी सूचना पशु, राजस्व व पुलिस विभाग को दी गई। जिसके बाद तत्काल उक्त पोल्ट्री फार्म हाउस में पशु विभाग की टीम में दस्तक दी और जांच के लिए जिंदा मुर्गियों के ब्लड सैम्पल लिए। अचानक हुई मुर्गियों की मौत से बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही हैं। वही पशु विभाग के उप संचालक मुर्गियों की हुई मौत पर जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहने की बात कह रहे हैं।

मामला उजागर न हो इसलिए मीडिया पर दिखाए तेवर

आपको बतादे जिले के दल्लीराजहरा में तिवारी पोल्ट्री फार्म संचालक ने जहां 3-3 हजार से ज्यादा मृत मुर्गियों को चोरी छिपे दफनाकर मामला को दबाने का प्रयास कर रहा था बही पूरा मामला सामने आने के बाद जब स्थानीय मीडिया व पत्रकारों की टीम मौके पर मामले का कवरेज करने पहुंचे तो पोल्ट्री फार्म संचालक बौखला गए और मामला उजागर न हो जाये इसलिए मीडियाकर्मियों से ही बदतमीजी करने लगे जिसके बाद मीडियाकर्मियों ने मामले की सूचना स्थानीय प्रशासन की दिये और पुलिस व डॉक्टरों की टीम पहुंचकर मृत मुर्गियों का सेंपल लेकर जांच के लिए भेज दिये है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!