प्रदेश रूचि

सहायक शिक्षकों ने वेतन विसंगति को लेकर आज किया अनिश्चितकालीन आंदोलन की शुरुआत… शिक्षा पर पड़ेगा असर..सीएम पर लगाये ये आरोप

बालोद- सहायक शिक्षकों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन आंदोलन की शुरुआत कर दी। इसी तारतम्य में आज से नया बस स्टैंड स्थित टैक्सी स्टैंड में पांचो ब्लाक से आए लगभग 1500 सहायक शिक्षकों ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए वेतन विसंगति को दूर कर समस्याओं को खत्म करने की मांग शासन से किया हैं।छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन विगत 10 वर्षों से वेतन विसंगति दूर करने हेतु सड़क की लंबी लड़ाई के साथ भेंट- मुलाकात, चर्चा- परिचर्चा के माध्यम से अधिकारियों से लेकर मंत्री- मुख्यमंत्री तक का लंबा सफर तय किया। विभिन्न माध्यमों से सरकार को अवगत कराने के पश्चात भी शासन ने आज तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया। इसी तरह चार सालों से निरंतर अपनी उपेक्षा से आहत होकर पुनः छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है, आज सरकार का कार्यकाल चार वर्ष हो चुका है लेकिन सहायक शिक्षकों की समस्या जस की तस बनी हुई है। 5 सितम्बर 2021 को मुख्यमंत्री ने इस पर एक कमेटी गठित की जिसे अपनी रिपोर्ट 3 महीने के भीतर प्रस्तुत करनी थी लेकिन कमेटी द्वारा एक वर्ष बीत जाने के बाद भी आज पर्यंत किसी प्रकार की कोई भी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई जिस कारण वेतन विसंगति का दंश झेल रहे शिक्षक संवर्ग में भारी आक्रोश है।छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक /समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर 6 फरवरी से जिलास्तरीय स्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारभ कर दी हैं।

मुख्यमंत्री ने आज पर्यंत तक वेतन विसंगति को नही किया दूर

बालोद जिलाध्यक्ष देवेन्द्र हरमुख ने कहा है कि पूर्व सेवा अवधि की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से वेतन विसंगति दूर करने से सभी सहायक शिक्षकों के साथ ही प्रधानपाठकों को भी लाभ मिलेगा। वर्तमान मुख्यमंत्री ने ही चुनाव पूर्व कहा था कि संविलियन से वर्ग 01-02 को लाभ होगा और वर्ग 03 के साथ धोखा हुआ है लेकिन मुख्यमंत्री ने आज पर्यंत तक वेतन विसंगति को दूर नहीं किया। वेतन विसंगति दूर करने के लिए एक कमेटी भी बनाई गई थी जिसे 90 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपनी थी लेकिन 400 दिन बीतने के बाद भी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं किया गया। हरमुख ने बताया की 6 फरवरी 2023 से होने वाले अनिश्चितकालीन हड़ताल में राज्य के लगभग एक लाख से अधिक सहायक शिक्षक शामिल हो रहे हैं।

ये रहे शामिल

आज के आंदोलन में ब्लाक अध्यक्ष बालोद खिलानंद साहू, गुण्डरदेही ब्लाक अध्यक्ष छबिलाल साहू, गुरुर ब्लाक अध्यक्ष धनेश यादव,जिला उपाध्यक्ष एलेन्द्र यादव, जिला सचिव अश्विन सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष दयाराम चुरेन्द्र, ब्लाक उपाध्यक्ष संदीप दुबे, गुरुर ब्लाक सचिव मदन लाल साहू , गुरुर ब्लाक कोषाध्यक्ष मोहन सिन्हा,जिला संगठन मंत्री लोकेन्द्र यादव,ब्लाक मीडिया प्रभारी हेमंत देशमुख,शैखर साहू (प्रधान पाठक संयोजक), अरविंद गंजीर, भगवती प्रसाद कोसरिया, जिला मीडिया प्रभारी गिरवर निर्मलकर ब्लाक महिला प्रभारी अर्चना चौरसिया, सरोजिनी सहारे,गीतेश्वरी साहू,कामिन यादव,पुष्पा गंगबेर,धनमत साहू,राजेश कुमार साहू, युगल स्नेही धनकर, प्रकाश कुम्भकार, रामस्वरूप साहू, अंजूलता सागर,राधिका तारम,लिपिका कोर्सेवाडा,यितेश ध्रुवे, हीरा साहू सरस्वती कुर्रे,अजय कुमार साहू बेनेश्वर साहू व अन्य साथीगण भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!