Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

*Video:- कुपोषण मुक्त जिला बनाने बालोद जिले में फिर से बच्चो वितरण किया जाएगा अंडा,मंत्री ने योजना का किया शुभारंभ,इस दौरान अंडा वितरण को लेकर मंत्री ने कहा….*

बालोद-जिला प्रशासन की एक बार फिर से सराहनीय पहल सामने आया है . बालोद जिले को कुपोषण मुक्त जिला अभियान को सफल बनाने आंगनबाड़ी नौनिहालों को अब फिर से एक बार बच्चो की थाली में अंडा परोसा जाएगा.. मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत एक से 6 वर्ष तक के कुपोषित बच्चों को जिला खनिज न्यास निधि से अंडा का वितरण किया जाएगा…

देखे वीडियो

. इस योजना का शुभारंभ आज प्रदेश के महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़ियाँ के विधानसभा क्षेत्र डौंडीलोहारा के ग्राम सल्हाईटोला से शुभारंभ किया.वही इस आयोजन में शामिल मंत्री अनिला भेड़िया ने बताया कि योजना का संचालन पहले भी किया जा चुका है लेकिन कोरोनकाल और कुछ अन्य समस्याओं के चलते योजना को रोक दिया गया था वही मंत्री ने बताया कि योजना का संचालन बस्तर जिले में अनवंरत जारी है साथ ही अब फिर से बालोद जिले से इस योजना को प्रारंभ करने के बाद धीरे धीरे प्रदेश के अन्य जिलों में इसे प्रारंभ करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। साथ ही अंडा वितरण के साथ शाकाहारी भोजन वालो को सोयाबीन तथा अन्य पौष्टिक आहार दिये जाने की बात कही। उक्त कार्यक्रम में मंत्री के अलावा बालोद जिलाधीश कुलदीप शर्मा,जिला पंचायत सीईओ रेणुका श्रीवास्तव,प्रभारी एसडीएम रश्मि वर्मा ,कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रभा सुधाकर, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष भोलाराम देशमुख, मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी, डौंडी जनपद अध्यक्ष, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सहित अंचल के जिलापंचायत,जनपद सदस्य पंच सरपंच सहित जिले के अन्य अधिकारी कर्मचारियों के अलावा जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!