Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

*सीएम का बालोद जिले में जनचौपाल जल्द…मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम को लेकर इस ब्लॉक कांग्रेस की बैठक कल..जानिए कब कहाँ सीएम का संभावित कार्यक्रम*

देवरीबंगला / जिले मैं मुख्यमंत्री का सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में आना लगभग तय है। मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात के अंतर्गत गुंडरदेही विधानसभा के 3 ग्राम जेवरतला रोड, मेहंदीपाट तथा पैरी को चिन्हित किया गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार ने बताया कि देवरी ब्लॉक के अंतर्गत मुख्यमंत्री का भेंट मुलाकात कार्यक्रम जेवरतला रोड में आयोजित है। जहां मुख्यमंत्री ग्रामीणों से सीधे मुलाकात करेंगे तथा सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम को लेकर 15 सितंबर को मारी बंगला के पंचायत भवन में 3:00 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक रखी गई है। बैठक में ब्लॉक, जिला तथा प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी के साथ जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता उपस्थित होंगे। उक्त जानकारी ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री संजीव चौधरी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!