Skip to main content

प्रदेश रूचि

मांग से नियुक्ति तक: कुसुम शर्मा की पहल लाई रंग, डौंडीलोहारा-संजारी को मिले 9 चिकित्सक…मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभारडीईओ के औचक निरीक्षण में खुली स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था की पोल, तीन दिन में सुधार के निर्देश..तो यहां क्लर्क को मिला शोकाज नोटिसन्योता भोज से सम्मान तक… कुरदी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों और महिलाओं के लिए खास आयोजनरातभर गणेश विसर्जन में डीजे की धूम, सुबह थाने पहुंचे 9 साउंड सिस्टम; धारदार कड़े-चूड़े भी उतरवाएकैबिनेट के तीन बड़े फैसले: अतिथि व्याख्याताओं को राहत, पूर्व अग्निवीरों के लिए भर्ती का रास्ता साफ, ‘हनुमान अंश’ फिल्म को लेकर अहम निर्णय

नर्सिंग होम एक्ट का उल्लंघन … कलेक्टर के निर्देश के बाद दो निजी अस्पताल सील…बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था अस्पताल

 

बेमेतरा -जिला कलेक्टर  जितेन्द्र कुमार शुक्ला के निर्देश पर विकासखण्ड बेरला में संचालित भवानी अस्पताल का निरीक्षण किया गया। टीम को अस्पताल जो कि बिना लाइसेंस के संचालन किया जा रहा है के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त हुआ था। जिला स्तरीय निगरानी टीम के सदस्यों में मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, खंड चिकित्सा अधिकारी बेरला शामिल थे। नर्सिंग होम एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया ,इस लिए त्वरित कार्यवाही करते हुए सील किया गया। लाइसेंस प्राप्त होते तक नए मरीजों की भर्ती पर रोक लगाई गई।

देखे वीडियो

इसके अलावा साईं बाबा हॉस्पिटल बेरला पर भी सील करने की कार्यवाही किया गया। वहां अभी कोई मरीज भर्ती नही थे और लगभग सप्ताह भर से बंद होने की जानकारी मिला। ग्राम लेंज्वारा में संचालित मांजरेकर क्लीनिक जो कि एलोपैथी के रूप में संचालित था जिसे भी सील किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!