Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

*कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण हेतु जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन के निर्देश,राज्य के सभी हवाई अड्डों तथा अर्न्तराज्यीय बार्डर चेक पोस्ट पर होंगे कोविड सैम्पल चेकिंग*

 

रायपुर,राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण हेतु हवाई अड्डों एवं अर्न्तराज्यीय बार्डर चेक पोस्ट पर अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों के कोविड सैम्पल चेकिंग करने के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार राज्य के सभी हवाई अड्डो पर आने वाले यात्रियों के लिए कोविड सैम्पल चेकिंग किया जाए। इसी तरह अन्य राज्यों से अर्न्तराज्यीय बार्डर चेक पोस्ट के माध्यम से आने वाले यात्रियों के लिए परिवहन विभाग के समन्वय से स्वास्थ्य जांच टीम तैनात कर कोविड सैम्पल चेकिंग की जाए। राज्य के समस्त संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक को इस आशय का पत्र भेजकर अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!