Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

*”जोहार जशपुर” वेबसाइट हुआ लांच..पर्यटन को बढ़ावा देने मुख्यमंत्री ने किया सरना एथनिक रिसोर्ट में टेलिस्कोप का लोकार्पण..*.

 

रायपुर,  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज जशपुर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरना एथनिक रिसोर्ट में टेलिस्कोप का लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। यहां चारों ओर प्रकृति का मनोरम सौंदर्य देखने को मिलता है। प्रदेश में पर्यटन स्थलों के विकास के लिए सतत कार्य किया जा रहे हैं । पर्यटन स्थलों के विकास से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा एवं उनकी आय में वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री ने उक्त टेलीस्कोप को देशदेखा पर्यटन महिला स्व- सहायता समूह को प्रदान किया। साथ ही देशदेखा पर्यटन समिति को 10 कैम्पिंग टेंट व उपकरण भी प्रदान किया । पर्यटन स्थल देश देखा में  कैम्पिंग की व्यवस्था हो जाने से पर्यटकों द्वारा वहां रात्रि विश्राम का आनंद लिया जा सकेगा। साथ ही मुख्यमंत्री के समक्ष स्टार्टअप जशपुर ट्रिप्पी हिल्स एवं देशदेखा पर्यटन समिति के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। रिसोर्ट स्थल में जशपुर पर्यटन सर्किट प्रारम्भ किया गया। जिससे प्रत्येक पर्यटन स्थल की जानकारी मिलेगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री  बघेल ने जिले के पर्यटन स्थलों की जानकारी ऑनलाईन सोशल मीडिया प्लेटफार्म में उपलब्ध कराने के लिए तैयार की गई  जोहार जशपुर वेबसाइट लांच किया । वेबसाइट के माध्यम से जशपुर के सभी पर्यटन स्थलों के लोकेशन, पहुँच मार्ग एवं अन्य आवश्यक सारी जानकारी ऑनलाईन लोगों को मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!