प्रदेश रूचि

बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5.51 लाख की संपत्ति जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार; ट्रकों से डीजल चोरी कर भिलाई में बेचते थे आरोपीशौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवानों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कहा- देश को ऐसे सपूतों पर गर्वकलेक्ट्रेट में अब नहीं लगेगी भीड़! बालोद प्रशासन ने 500 मीटर दायरे में लागू की धारा 163बालोद में फिर गहराया ईंधन संकट, पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें; किसानों और व्यापारियों की बढ़ी चिंताबालोद में चरणदास महंत का ‘निजी दौरा’ बना सियासी चर्चा का केंद्र, 2028 मिशन की तैयारी के संकेतों के बीच तीनों विधायकों से की मुलाकात

ऐसा क्या हुआ प्रदेश इन अस्पतालों में सिर्फ एक दिन में 9 हजार 78 बुजुर्गों का किया गया इलाज…

 

रायपुर.. छत्तीसगढ़ में आयुष (आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी सिद्ध एवं होम्योपैथी) की ओर से हर गुरूवार को लगने वाले विशेष ओपीडी में आज प्रदेश भर में 9078 बुजुर्गों का निःशुल्क इलाज किया गया। राज्य के सभी शासकीय होम्योपैथी औषधालय, यूनानी औषधालय, जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, आयुष पॉलीक्लीनिक, आयुष विंग, स्पेशलाइज्ड थैरेपी सेंटर, स्पेशियलिटी क्लीनिक तथा सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में संचालित सह-स्थापित आयुष केन्द्रों और महाविद्यालय चिकित्सालयों में विशेष ओपीडी का संचालन किया गया। इस दौरान वृद्धावस्था से संबंधित विकारों व व्याधियों के साथ ही विभिन्न शारीरिक एवं मानसिक रोगों का आयुष के माध्यम से उपचार किया गया। इन ओपीडी में सभी तरह की चिकित्सा जांच और इलाज नि:शुल्क प्रदान किया गया।

आयुष द्वारा आयोजित प्रदेश के दो आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालयों के सियान जतन क्लिनिकों में आज 108, पांच जिला आयुर्वेद अस्पतालों में 177, स्पेशलाइज्ड थैरेपी सेंटर्स में 350, आयुष विंग्स में 238, आयुष पॉलीक्लीनिकों में 167, औषधालयों में 6080 तथा सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में संचालित सह-स्थापित आयुष केन्द्रों में 1958 बुजुर्गों को इलाज उपलब्ध कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!