प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

*प्राचार्य वर्ग-1 एवं प्राचार्य वर्ग-2 की चयन सूची जारी…कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के लिए चयन …49 पदों के लिए CGPSC ने जारी की चयन सूची*

 

रायपुर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग CGPSC ने सहायक कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत प्राचार्य वर्ग-1 के 01 पद एवं प्राचार्य वर्ग-2/प्लेसमेंट अधिकारी/सहायक संचालक (तकनीकी) के 48 कुल 49 पदों के लिए चयन सूची जारी कर दी है। इसके लिए लिखित परीक्षा परिणाम 1 जून को जारी किए गए थे। इन पदों के लिए 143 अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु चिन्हित किए गए थे तथा 21 एवं 22 जून को उक्त पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किया गया था।

प्राचार्य वर्ग-1 के लिए 02 अभ्यर्थी अनर्ह पाए गए एवं प्राचार्य वर्ग-2/प्लेसमेंट अधिकारी/सहायक संचालक (तकनीकी) के लिए 03 अभ्यर्थी अनर्ह तथा 01 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जारी चयन सूची में प्राचार्य वर्ग-1 के लिए ईश्वरी प्रसाद साहू ने पहला स्थान तथा प्राचार्य वर्ग-2/प्लेसमेंट अधिकारी/सहायक संचालक (तकनीकी) के लिए दिनेश कुमार साहू ने पहला स्थान प्राप्त किया है। विस्तृत चयन सूची लोक सेवा आयोग की बेवसाइट www.psc.cg.gov.in पर देखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!