Skip to main content

प्रदेश रूचि

मांग से नियुक्ति तक: कुसुम शर्मा की पहल लाई रंग, डौंडीलोहारा-संजारी को मिले 9 चिकित्सक…मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभारडीईओ के औचक निरीक्षण में खुली स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था की पोल, तीन दिन में सुधार के निर्देश..तो यहां क्लर्क को मिला शोकाज नोटिसन्योता भोज से सम्मान तक… कुरदी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों और महिलाओं के लिए खास आयोजनरातभर गणेश विसर्जन में डीजे की धूम, सुबह थाने पहुंचे 9 साउंड सिस्टम; धारदार कड़े-चूड़े भी उतरवाएकैबिनेट के तीन बड़े फैसले: अतिथि व्याख्याताओं को राहत, पूर्व अग्निवीरों के लिए भर्ती का रास्ता साफ, ‘हनुमान अंश’ फिल्म को लेकर अहम निर्णय

*भाजपा नेता कुंठा के शिकार हैं, मनोचिकित्सक की सलाह लें- कांग्रेस*

 

 

रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध दिए गए बयान की निंदा करते हुए कहा कि राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ का लाइव प्रसारण किये जाने की मांग पर भाजपा तिलमिला रही है तो इसका सीधा अर्थ यह है कि भाजपा के दबाव में ईडी विपक्ष को प्रताड़ित कर रही है। कांग्रेस ने कुछ गलत नहीं किया और न कभी गलत को बर्दाश्त कर सकती। देश की जनता के सामने यह सच्चाई आ गई है कि मोदी सरकार हिटलर से भी आगे निकल गई है। भाजपा यह जान ले कि यह भारत है। यहां लोकतंत्र को कुचलने वालों के गलत इरादे रखने वालों को जनता उनके अंजाम तक पहुंचा देगी।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ भाजपा के सभी नेता अपनी दयनीय स्थिति के कारण कुंठा के शिकार हैं। रमन सिंह, धरमलाल कौशिक, विष्णुदेव साय से लेकर सभी भाजपा नेता अपने मनोभावों को सुधारने चिकित्सको की सलाह लें तो उनके लिए बेहतर होगा। वे सभी अवसाद में हैं कि जनता ने ठुकराया तो ठुकराया, उनकी पार्टी ने भी कहीं का नहीं छोड़ा। इसलिए वे तरह तरह की बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!