प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

*मोहन पुजारी बनाए गए JPN के सांसद प्रतिनिधि…….BJP के नेता, कार्यकर्ताओं सहित लोगों ने बधाई…..सामाजिक जनों ने किया सम्मान,उधर सांसद प्रतिनिधि बोले…..!*

 

धमतरी….. मोहन मंडावी सांसद कांकेर लोकसभा क्षेत्र ने मोहन पुजारी को जपनद पंचायत नगरी में अपना प्रतिनिधि बनाया है…जनपद पंचायत नगरी का सांसद प्रतिनिधि बनने के बाद …लोगों के द्वारा सांसद प्रतिनिधि मोहन पुजारी को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया.. भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने मोहन पुजारी बधाई दी… वहीँ हल्बा समाज के सामाजिक जनों ने भी सांसद प्रतिनिधि मोहन पुजारी का सम्मान कर बधाई दिए… इस दौरान 18 गढ़ कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष देवेश सूर्यवंशी, केंद्रीय अध्यक्ष के. आर. बोरझरिया ,संभाग सिहावा के सहसचिव किशोर कश्यप, गढ़ के कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नेमीचंद देव, महासचिव ओमप्रकाश देव, उपगढ़ नगरी के अध्यक्ष हृदय नाग, हलधर शार्दूल….साथ ही सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष उमेश देव, प्रयाग बिसेन अध्यक्ष उपगढ़ सांकरा ,ध्रुव कुमार कश्यप अध्यक्ष उपगढ़ सिहावा, नरेश सोम महासचिव संभाग सिहावा, दिलीप सोम कोषाध्यक्ष सांकरा ,आर. एल. देव, सुरेश सोम, पी कश्यप ,महेंद्र बिसेन,हरीशचंद्र बासून, एफ. आर. कश्यप,चंद्रहास शांडिल्य, भूषण देव, कुणाल देव सहित समाज के वरिष्ठ सदस्यों शामिल रहे…बता दे की मोहन पुजारी क्षेत्र के मिलनसार और सरल व्यक्तित्व के युवा नेता है… जो मूल रूप से सिहावा – नगरी इलाके के सबसे बड़े ग्राम पंचायतों में से एक उमरगांव के रहवासी है… और बीते पंचवर्षीय और और उससे पहले दो बार उमरगांव का सरपंच भी रह चुके हैं… वहीँ वर्तमान में बेलरगांव मंडल में बीजेपी के महत्वपूर्ण पद पर अपना जिम्मेदारी निभा रहे हैं…इधर सांसद प्रतिनिधि जनपद पंचायत नगरी मोहन पुजारी ने bjp जिला के पदाधिकारियों सभी मंडल के अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं,नगर पंचायत और जनपद पंचायत नगरी के जनप्रतिनिधियों bjp के सभी मोर्चा के पदाधिकारीयों एवं समस्त जनों के लिए आभार प्रेषित किया है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!