प्रदेश रूचि

ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चाराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर विशेष:- एक वर्ष, अनेक उपलब्धियां..कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में बदला बालोद का प्रशासनिक परिदृश्यछत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का आदेश: दल्ली राजहरा जामा मस्जिद मुतवल्ली चुनाव के लिए तीन सदस्य नियुक्त

चोरी के झूठे केश में फसाने की धमकी देकर अनाचार मामले में भाजपा नेत्री और उनके पति हुए गिरफ्तार… अर्जुन्दा थाना क्षेत्र का मामला

 चोरी के केस में फंसा देने की धमकी देकर प्रार्थीया के साथ जबरदस्ती अनाचार करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार।
 आरोपी द्वारा घटना की बात को किसी को नही बताने की बात को लेकर प्रार्थिया के साथ करता था मारपीट।
 पति के गलत काम में साथ देने वाला पत्नि हुई गिरफ्तार।
 धारा 376, 506(B),323,34 भादवि0 के तहत् मुकदमा कायम कर आरोपीगण को भेजा गया जेल

पूरा मामला थाना अर्जुंदा क्षेत्र का है,  दिनांक 05.05.2022 को प्रार्थीया अर्जुन्दा थाने में लिखित शिकायत की कि ग्राम मोहंदीपाठ के विजय देवांगन के घर व फैक्ट्री में आज से 06 माह पूर्व से काम करती थी । दिनांक 11.01.2020 के दोपहर 01.00 बजे विजय देवांगन प्रार्थीया को अपने घर के चोरी के केश में फंसा देने की धमकी देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया उसके बाद से लगातार प्रार्थीया को डरा धमका कर शारीरिक संबंध बनाते रहा तथा दिनांक 23.10.2021 के रात्रि 10.00 बजे विजय देवांगन और उसकी पत्नि नंदनी प्रार्थीया को अपने घर बुलाकर विजय द्वारा जबरदस्ती बनाये संबंध की जानकारी किसी को मत देना कहकर डरा धमका कर जान से मारने की धमकी देकर विजय और नंदनी प्रार्थीया के साथ हाथ मुक्का व डण्डा से मारपीट किये है । विजय द्वारा प्रार्थीया के साथ जबरदस्ती बनाये शारीरिक संबंध की जानकारी नंदनी को होने तथा घटित घटना में विजय का सहयोग देने के चलते  धारा 376, 506(B),323,34 भादवि0 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपीगण विजय देवांगन पिता खेदूराम देवांगन , उम्र 59 वर्ष, तथा नंदनी देवांगन पति विजय देवांगन, उम्र 54 वर्ष, साकिनान मोहंदीपाट, थाना अर्जुंदा, जिला बालोद से पूछताछ किया गया, जो अपराध करना स्वीकार करने तथा आरोपीगग के वि़रूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपीगण को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!