Skip to main content

प्रदेश रूचि

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी जनजागरण अभियान …बैनर पोस्टर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगो के बीच जायेंगे कांग्रेसी

बालोद-बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ में जन जागरण अभियान चलाने की तैयारी , एवं छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा किए जा रहे लोक कल्याणकारी कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए जन जागरण अभियान चलाए जाने की तैयारी को लेकर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी बालोद की बैठक रखी गई। बैठक में बूथ सेक्टर जोन गठन की प्रगति पर चर्चा की गई साथ ही नवीन सदस्यता अभियान की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। सभी ब्लॉक अध्यक्षों को कांग्रेस की नवीन सदस्यता पर्ची वितरित की गई। आगामी 14 नवंबर से 29 नवंबर तक सभी ब्लॉकों में ब्लॉक अध्यक्षों के मार्गदर्शन में जन जागरण अभियान चलाया जाएगा जिसमें पोस्टर पंपलेट पर्चे एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लगातार बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ में जन जागरण अभियान चलाया जाएगा इसके साथ ही साथ कॉन्ग्रेस पार्टी के द्वारा किए वायदों में अधिकांश वायदों को पूरा किए जाने की भी जानकारी आम जनमानस को दी जावेगी। आज की बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं बालोद जिला के प्रभारी बीरेश ठाकुर जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर पूर्व विधायक डोमेन भेंडिया पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरा जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश नीरोटी पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णा दुबे पुरुषोत्तम पटेल संजय चंद्राकर विकास चोपड़ा रतिराम कोसमा क्रांति भूषण साहू धीरज उपाध्याय शंभू साहू पियूष सोनी संजय सोनबोईर काशीराम निषाद प्रशांत बोकाडे,अनिल यादव चंद्रेश हिरवानी अशोक बाम्बैश्वर कोमेश कोराम गोपाल प्रजापति भोजराज साहू तामेश्वर साहू कोदूराम दिल्लीवार संतु राम पटेल संजय बारले केके राजू चंद्राकर बंटी शर्मा संजय साहू लता कोराम संगीता नायर करिश्मा सलाम ललिता साहू नौशाद कुरेशी रवि जायसवाल के ईश्वर राव भोला देशमुख रुकमणी किशोर रोशन पटेल रवि प्रकाश यादव विवेक मशीह राजकुमार प्रभाकर अनिल सुथार मानसिह देश लहरा दुर्गा ठाकुर जीवन लाल साहू युवराज साहू विपिन दीवान ममता मंडावी भगवती सोनकर हसीना बेगम सुमन सोनबोईर जागृत सोनकर दीनाराम चेलक दिलीप बघेल गिरीश यादव रोहित सागर दामेश्वर देशमुख एवं जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी के समस्त सदस्य गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!