प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ के नक्सल इलाके सुकमा जिले में सीआरपीएफ जवान ने अपने ही साथियों पर चलाई गोली,घटना में 4 जवानों की मौत 5 घायल

 

 

सुकमा…छत्तीसगढ़ के सुकमा से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आई है सीआरपीएफ जवान ने अपने साथियों पर गोली चलाने का मामले सामने आया घटना से अब तक 4 जवानों की मौत होने की खबर सामने आई है तो वही इस घटना में 5 सुरक्षा कर्मी घायल हुए थे लेकिन अब 4 जवानों का इलाज जारी है घायलों में एक जवान की और मौत हो चुकी है


घटना के बाद देर रात घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है पूरा मामला सुकमा जिले के मरईगुड़ा थानाक्षेत्र के लिगम पल्ली सीआरपीएफ 50 बतालियन केम्प का घटना बताया जा रहा है मामले के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है तो वही इस पूरे मामले में विभागीय अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है कि आखिर जवान ने अपने ही साथियों पर गोली क्यो जलाई। मामले में मिली जानकारी के अनुसार गोली चलाने वाले जवान का नाम रितेश रंजन बताया जा रहा है

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!