प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बालोद धमतरी मुख्य मार्ग में स्थित देवरानी जेठानी नाला के पास मिला 34 वर्षीय युवक का शव जांच में जुटी पुलिस

 

गुरुर-  नेशनल हाईवे 930 में स्थित देरानी जेठानी नाला में 34 वर्षीय एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

थाना प्रभारी डी चंद्रवंशी ने बताया कि यह घटना आज सुबह लगभग 8:15 बजे बालोद धमतरी मुख्य मार्ग में स्थित देवरानी जेठानी नाला के पास की है।

इस घटना की सूचना पर गुरुर पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंचे थे जहां मृतक को ग्राम आमदी जिला धमतरी निवासी गौकरण साहू उम्र 34 वर्ष के रूप में पहचान की, जो धमतरी में ही सेल्समैन का काम करता था।

जानकारी के मुताबिक मृतक अपने मोटरसाइकिल से 21 अक्टूबर को घर से निकला था लेकिन आज सुबह उनका शव देवरानी जेठानी नाला के पास मिला। घटनास्थल के पास मोटरसाइकिल भी मिला है।

बता दें कि यह घटना स्थल क्षेत्र का सबसे बड़ा डेंजर जोन बना हुआ है जहां अक्सर दुर्घटनाएं हो रही है ऐसे में यहां आवागमन के दौरान इस युवक को अनियंत्रित होकर गिरने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

युवक के सिर में चोट के भी निशान है ऐसे में मामला हत्या है या दुर्घटना इस संबंध में गुरूर पुलिस द्वारा बारीकी से जांच की जा रही है।

थाना प्रभारी डी चंद्रवंशी ने बताया कि इस घटना के संबंध में परिजनों को सूचना दे दी गई है तथा शव को पीएम के लिए गुरुर स्थित मर्च्युरी में लाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!