प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

रिश्वत मांगने के आरोप में एएसआई सस्पेंड,परेशान होकर एक युवक ने किया था जहर सेवन

 

धमतरी…..ग्राम बोडरा के युवक ने एक एएसआई पर रिश्वत मांगकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को जहर सेवन कर लिया था.इस मामले पर एसपी ने संज्ञान लेते हुए अर्जुनी थाना में पदस्थ एएसआई दुलाल नाथ को सस्पेंड कर दिया है.इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है.

दरअसल 3 अक्टूबर को ग्राम बोडरा निवासी युवक जितेन्द्र साहू का अपने पिता के दोस्त के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था.जिसके बाद पिता के दोस्त ने जितेन्द्र के खिलाफ अर्जुनी थाने में मारपीट की शिकायत किये थे.जितेन्द्र के माता पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि मामले का समझौता के लिए एएसआई दुलाल नाथ ने 1 लाख 20 हजार रूप्ये मांगे थे.वही पैसे नही देने पर किसी भी मामले मे जेल भेजने की बात कही थी.जिससे डरकर पुत्र जितेंद ने 80 हजार रूपये पुलिस को दिए थे.बाकी बचे 40 हजार के लिए बुधवार को फिर से एएसआई ने फोन लगाया था.जिससे परेशान जितेन्द्र अपने घर पर जहर सेवन कर लिया.जिसका इलाज अभी धमतरी के बठेना अस्पताल में चल रहा है.

फिलहाल इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने एएसआई दुलाल नाथ को सस्पेंड कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!