Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

बालोद नगर के इस वार्ड में 9 दिनों तक चले गरबा के बाद हुआ पारंपरिक रामलीला जिसके बाद कुछ इस तरह हुआ रावण दहन

बालोद- जिला मुख्यालय के विवेकानंद वार्ड के अंतर्गत बजरंग नगर श्री बजरंग सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में प्रथम बार नवरात्रि महोत्सव का आयोजन 9 दिवसीय गरबा नाईटस व रावण दहन के साथ किया गया। जिसमें वार्डवासी व अन्य वार्ड के महिलाओ ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।नव दिवसीय गरबा नाईटस का शुभारंभ व रावण दहन के साथ समापन संपूर्ण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा के द्वारा किया गया।

वार्ड मे प्रथम बार राम लीला के साथ रावण दहन का आयोजन भी किया गया। नवरात्रि महोत्सव मे गरबा नाईटस के दौरान भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। जिसके मुख्य गायक संतोष देशमुख, जितेन्द्र गजेन्द्र व राजेश देशमुख रहे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि कमलेश सोनी वार्ड 2 के पार्षद, सुनील जैन वार्ड 8 के पार्षद, बंटी शर्मा पूर्व नगर अध्यक्ष युका रहे। नवरात्रि महोत्सव दौरान नव कन्याओं के सामूहिक भोज व आम जनता के लिए महाप्रसादी वितरण की व्यवस्था की गई। उक्त कार्यक्रम में राज सोनी, अजय यादव, विकास शर्मा, अशोक चन्द्राकर, रोशन ठाकुर, कृष्णा सोनी, ओमप्रकाश साहू, जितेन्द्र सोनी, संजीव सोनी, प्रशांत शर्मा, विजय यादव आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!