Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

असामाजिक तत्वों के खिलाफ डौंडी पुलिस ने कसा शिकंजा… जिले के इस वनांचल गांव से सट्टा खाईवाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बालोद/ डोण्डी–:(ओम गोलछा) अवैध जुआ शराब सट्टा माफिया पर कार्रवाई करने के जिला पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा विशेष निर्देश पर तथा जिले में इन समस्त अभियानों के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। जिससे इन सभी माफियाओं में हड़कंप सा मच गया हैं। इसी क्रम में डोण्डी थाना के आस पास के क्षेत्रों में सट्टा पट्टी वालो पर डोण्डी पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही से आसामाजिक तत्वों की मुश्किलें बढ़ गई हैं
डोण्डी पुलिस ने एक बार फिर सट्टा पट्टी खेलाने असामाजिक तत्वों पर दबिश दी है डोण्डी पुलिस को मुखबिर से सूचना पर थाना डौंडी पुलिस टीम द्वारा बहमनी गांव में अनेश मरकाम पिता सदवा राम उम्र 35 वर्ष ग्राम सट्टा खेलाते पकड़ा । जिस पर अप. क्र.168/21 धारा 4(क) जुआ एक्ट की कार्यवाही कर 1630 रु. का सट्टा-पट्टी एवं नगदी 1630 रु. एवं एक डाट पेन जप्त किया ।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
अनेश मरकाम उम्र 35 निवासी ग्राम बहमनी का रहने वाला जो गांव में सट्टा पट्टी खिलाता है जिसकी सूचना मिलने पर तत्काल थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने कार्यवाही करते हुए अपनी टीम ग्राम बहमनी भेजी जहां से आरोपी अनेश मरकाम के पास से नगद 1630 रुपये के साथ 1630 की सट्टा पट्टी और 1 डॉट पेन के साथ रंगेहाथों पकड़ा गया वही आरोपी को हिरासत में लेकर डोण्डी थाना लाया गया जहाँ आरोपी के खिलाफ धारा 4 (क) सट्टा पट्टी एक्ट के तहत कार्यवाही कर जमानत मुचलका में छोड़ा गया । इस सट्टा पट्टी के आरोपी को पकड़ने की कार्यवाही में ,हेड कॉन्स्टेबल सुमन राजपूत आरक्षक राकेश यादव,आरक्षक पुकेश्वर साहू,खिलावन सिन्हा ,की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!