प्रदेश रूचि

भाजपा नेता के ऑडियो वायरल मामले साहू समाज ने अब बालोद एसपी को दिया ज्ञापन… मामले पर आया ट्वीस्ट

बालोद-भाजपा के पूर्व महामंत्री व भाजपा जिला कार्यकारणी सदस्य के बीच हुए बातचीत का ऑडियो बहार आते ही जिले की राजनीति में भूचाल आ गई थी जिसको लेकर गुंडरदेही के साहू समाज व युवा प्रकोठ द्वारा गुंडरदेही के चौक में प्रमोद जैन व राजू अग्रवाल का पुतला दहन कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग शासन प्रशासन से मांग किया गया था लेकिन प्रशासन द्वारा इन दोनों नेताओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नही करने पर जिला साहू संध ने साहू समाज की बैठक आयोजित कर निदा प्रस्ताव कर प्रमोद जैन व राजू अग्रवाल के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग को लेकर जिला साहू संध के पदाधिकारियों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा। अब भी मामला शांत होने का नाम नही ले रही है। बता दे कि 05 सितंबर रविवार को जिला साहू संघ बालोद के बैठक में प्रस्ताव क्र. 05 के अनुसार गुण्डरदेही निवासी प्रमोद जैन पूर्व महामंत्री जिला भाजपा वालोद व राजू अग्रवाल व्यवसायी, गुण्डरदेही के मध्य मोबाईल फोन के माध्यम से साहू समाज व समाज के प्रबुद्धजनों को अश्लील गाली गलौज करने का एक अडियो वायरल हुआ है। ज्ञात होने पर पुरा साहू समाज आक्रोशित होकर बैठक में उन दोनों का निंदा प्रस्ताव पारित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने के लिए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा गया है।ज्ञापन सौपने के दौरान जिला साहू संध के पदाधिकारी सहित समाज के लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!