Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

ग्राम पंचायत द्वारा वृक्षारोपण कराने 200 पौधे रखे थे ट्रेक्टर ट्रॉली में…लेकिन चोरों ने पौधे सहित ट्रॉली को किया पार… बालोद जिले के इस गांव का मामला

बालोद-जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र के ग्राम जरवाय में गुरुवार की रात को गौठान में खड़ी टैक्टर ट्राली को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया।चोरी हुई टैक्टर ट्राली की कीमत 50 हजार रुपये बताई जा रही है।टैक्टर मालिक धर्मेंद्र साहू शुक्रवार को टैक्टर ट्राली चोरी होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।प्रार्थी की रिपोर्ट पर 379 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। धर्मेंद्र साहू ने पुलिस को बताया कि रहता हूं, खेती किसानी का काम करता हूं। वर्ष 2011 में न्यू हालैण्ड ट्रेक्टर एवं ट्रेक्टर ट्राली क्रमांक CG 05 G 3279 चेचिस नंबर GA625 को गणेश एग्रो इंडस्ट्रीज से खरीदा था। जो वर्तमान कीमती लगभग 50,000 रूपये का है। जिसमें साहू कृषि फार्म जरवाय लिखा है। ग्राम पंचायत के माध्यम से वृक्षारोपण का कार्य करा रहे है। वृक्षारोपण के लिये लगभग 200 वृक्ष ट्राली में रखा हुआ था। इसलिये उक्त ट्रेक्टर ट्राली को ग्राम जरवाय के गौठान (खुले स्थान) पर 19 अगस्त की रात्रि 10 बजे खड़ी किया था । जिसे 20 अगस्त की सुबह लगभग 07 बजे जाकर देखा तो उक्त ट्रेक्टर ट्राली को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!